Uttarakhand

Ayushman Bharat से जुड़ेंगे 22 PHC, गांवों के मरीजों को नजदीक ही मिलेगा इलाज

चकराता से रायपुर तक 6 ब्लॉकों के 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का लिस्ट में शामिल होगा नाम, पांच दिन में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, भर्ती के साथ minor operation की सुविधा मिलने की उम्मीद

देहरादून, 21 अगस्त 2026:

जिले के ग्रामीण व पर्वतीय इलाकों में रहने वाले आयुष्मान कार्डधारकों के लिए स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ी अहम पहल होने जा रही है। चकराता, कालसी, सहसपुर, डोईवाला, रायपुर व विकासनगर ब्लॉक के 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को Ayushman Bharat योजना से जोड़ने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग ने इन केंद्रों के empanelment की प्रक्रिया तेज कर दी है।

पांच दिन में पूरी करनी होगी प्रक्रिया

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों व स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को पांच दिन के भीतर इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शासन व स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से इस मामले में तेजी लाने के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

छह ब्लॉकों के इन PHC को मिलेगा लाभ

योजना से सहसपुर के भगवंतपुर, डोईवाला के भानियावाला, छिद्दरवाला व गुमानीवाला, रायपुर के सरोना व रानीपोखरी, विकासनगर के कटापत्थर, कोटी ढलानी, रुद्रपुर व डाकपत्थर समेत चकराता व कालसी क्षेत्र के कुल 22 PHC जोड़े जाएंगे।

कार्डधारकों को मिलेगा पांच लाख तक का इलाज

Ayushman Bharat योजना में कार्ड धारकों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इन PHC के empanelment के बाद पात्र कार्डधारक स्थानीय स्तर पर योजना का लाभ ले सकेंगे। अभी इन स्वास्थ्य केंद्रों पर Ayushman योजना की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते कई मरीजों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
ayushman-bharat-scheme-22-phc-dehradun-empanelment-process (2)

भर्ती व छोटे ऑपरेशन की सुविधा

सीएमओ के मुताबिक इन स्वास्थ्य केंद्रों पर OPD के साथ एक से चार बेड की व्यवस्था है। यहां डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय व सफाईकर्मी तैनात हैं। Ayushman योजना से जुड़ने के बाद जरूरत के मुताबिक मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। साथ ही minor operation की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकेगी।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने साफ किया है कि इस काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें  गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, समिति 15 अगस्त को देहरादून से निकालेगी पदयात्रा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button