Lucknow City

Lucknow News: बिजली कटौती का बड़ा अलर्ट, कई इलाकों में 4 घंटे गुल रहेगी बत्ती

मरम्मत और सुधार कार्य के चलते अलीगंज से डालीबाग तक कई मोहल्लों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी आपूर्ति, दोपहर बाद तक प्रभावित रह सकती है सप्लाई

लखनऊ, 4 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अलर्ट है। शहर के कई इलाकों में आज मरम्मत और सुधार कार्य के चलते घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पानी भरने से लेकर मोबाइल और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने तक की तैयारी पहले से कर लें।

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अलीगंज क्षेत्र के कपूरथला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुधार कार्य के कारण चंद्रलोक कॉलोनी, कौशल विकास मिशन के आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

वहीं, निरालानगर उपकेंद्र से जुड़े राम कृष्ण मार्ग, रामकृष्ण मठ, आईटी चौराहा, आईटी कॉलेज, अन्नपूर्णा अपार्टमेंट, गुल पैलेस, रॉयल पैलेस और विवेकानंद पुरी हाइडल कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में भी इसी अवधि यानी सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा डालीबाग उपकेंद्र से जुड़े आईआरएस अपार्टमेंट, हाइडल ऑफिसर्स कॉलोनी, रिवेरा कॉलोनी, गोखले मार्ग और मध्यांचल मुख्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीं 1090 चौराहा, धेनुमति अपार्टमेंट और तिलक मार्ग के आसपास के इलाकों में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। ऐसे में प्रभावित इलाकों के लोग कटौती के निर्धारित समय से पहले जरूरी काम निपटा लें और बिजली पर निर्भर कामों की प्लानिंग उसी के अनुसार करें।

ये भी पढ़ें  मधवापुर के अखाड़े में मचा घमासान, एक-एक दांव पर थमीं सांसें, महिला-पुरुष पहलवानों ने दिखाया दमखम

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link