Lucknow City

विकास, विश्वास व जनकल्याण के 12 साल… प्रदर्शनी में यूपी मेट्रो की दिखी रफ्तार

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने यूपीएमआरसी के स्टॉल का किया अवलोकन, संचालित और भावी परियोजनाओं की ली जानकारी

लखनऊ, 17 जून 2026:

उत्तर प्रदेश में मेट्रो नेटवर्क किस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में इसकी तस्वीर कैसी होगी, इसकी झलक बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ’12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी में देखने को मिली। प्रदर्शनी में लगाए गए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के स्टॉल ने पहले दिन आगंतुकों का ध्यान खींचा।

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्टॉल का अवलोकन कर प्रदेश में संचालित और प्रस्तावित मेट्रो परियोजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए यूपी मेट्रो द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
up-metro-stall-indira-gandhi-pratishthan-lucknow-exhibition

स्टॉल पर मेट्रो की वर्तमान सेवाओं के साथ भविष्य की परियोजनाओं, अत्याधुनिक तकनीकों, सुरक्षा मानकों और यात्री सुविधाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। यही वजह रही कि प्रदर्शनी में आने वाले लोगों की अच्छी खासी भीड़ यहां देखने को मिली।

ये भी पढ़ें:

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी यूपीएमआरसी स्टॉल का भ्रमण किया और मेट्रो सेवाओं को शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की।

यूपी मेट्रो के स्टॉल पर बच्चों के लिए विशेष आकर्षण भी देखने को मिला। यहां मेट्रो टॉय ट्रेन मॉडल समेत कई स्मृति चिह्न (सुवेनियर) बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जिन्हें देखने और खरीदने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया।

गौरतलब है कि 17 से 20 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार के विभिन्न विभाग अपनी उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित कर रहे हैं। इनमें यूपी मेट्रो का स्टॉल आधुनिक उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर और बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की झलक पेश कर रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  फ्री फायर की लत... 13 वर्षीय किशोर की मोबाइल पर गेम खेलते समय संदिग्ध हालात में मौत, जानें पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link