Uttar Pradesh
कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, बच्ची नाले में गिरकर डूबी।

अलीगढ़,15 नवंबर 2024
अलीगढ़ में नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक डेढ़ साल की बच्ची नाले में गिरकर डूब गई और उसकी मौत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक और दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर निगम की गाड़ी पकड़ ली गई है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने शांत करा दिया।






