National

आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, जौहर यूनिवर्सिटी भी जांच के दायरे में

यूपी में रामपुर, सहारनपुर से दिल्ली तक करीब 10 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन, मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे, वित्तीय लेन-देन व संदिग्ध फंडिंग की जांच

न्यूज डेस्क, 19 अगस्त 2026:

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह छापेमारी शुरू की। जांच एजेंसी की टीमें उत्तर प्रदेश के रामपुर, सहारनपुर के साथ दिल्ली में करीब 10 जगहों पर एक साथ पहुंचीं। कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की जा रही है।

azam-khan-se-jude-thikano-par-ed-ki-chhapemari-jauhar-university (2)

जौहर यूनिवर्सिटी पर फोकस, सरकारी ठेकों से जुड़े लेन-देन की जांच

ये भी पढ़ें:

रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी परिसर के साथ जौहर ट्रस्ट से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी ED की टीम जांच कर रही है। इस दौरान वित्तीय दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड व डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसी के मुताबिक, मामला सरकारी ठेकों से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन की जांच से जुड़ा है। आरोप है कि कुछ निजी ठेकेदारों के जरिए सरकारी ठेकों से मिली रकम का एक हिस्सा जौहर ट्रस्ट व यूनिवर्सिटी से जुड़े खातों में पहुंचाया गया। ED इसी रकम के स्रोत व इस्तेमाल की कड़ियों की जांच कर रही है।

संपत्तियों व फंडिंग का रिकॉर्ड खंगाला, सुरक्षा के बीच पूछताछ

जांच के दायरे में यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य, संपत्तियों की खरीद, ट्रस्ट को मिले फंड व बैंक ट्रांजेक्शन भी बताए जा रहे हैं। ED की टीमें कागजी रिकॉर्ड के साथ डिजिटल डेटा की भी पड़ताल कर रही हैं। छापेमारी के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों, ठेकेदारों व वित्तीय मामलों से जुड़े लोगों से पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान एजेंसी संदिग्ध लेन-देन से जुड़े दस्तावेज व दूसरे साक्ष्य जुटा रही है।

ये भी पढ़ें  500 रुपये के लिए विवाद में शख्स ने की छोटे भाई की हत्या, गिरफ्तार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button