Lucknow City

फार्मासिस्ट भर्ती में सीटें बढ़ाने की मांग, डिप्टी CM ने कहा, CM के सामने रखेंगे अभ्यर्थियों की बात

डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंचे थे अभ्यर्थी, रिक्त पदों के हिसाब से भर्ती बढ़ाने की मांग रखी, बृजेश पाठक ने DG Health से बातचीत की जानकारी दी, अभ्यर्थियों से चार-पांच प्रमुख मांगें तैयार करने को कहा

लखनऊ, 19 अगस्त 2026:

फार्मासिस्ट भर्ती में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बुधवार को यूपी के डिप्टी CM बृजेश पाठक से उनके लखनऊ स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के कई पद खाली हैं। ऐसे में मौजूदा भर्ती में सीटों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, जिससे ज्यादा अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका मिल सके।

DG Health से हो चुकी है बात

अभ्यर्थियों की मांग पर बृजेश पाठक ने बताया कि इस मामले में DG Health के साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन से बातचीत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भर्ती में सीट बढ़ाने को लेकर कानूनी तौर पर जो रास्ते संभव होंगे, उन्हें देखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी मांग

डिप्टी CM ने अभ्यर्थियों से अपनी मांगों के चार-पांच प्रमुख बिंदु तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि इन बिंदुओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। बृजेश पाठक ने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बुधवार को ही दोबारा बातचीत की जाएगी।
up-pharmacist-bharti-seats-increase-demand-deputy-cm-brijesh-pathak (2)

मांगों को लिखित रूप देने के निर्देश

मौके पर डिप्टी CM ने सरकारी कर्मचारी शैलेंद्र श्रीवास्तव को बुलाकर अभ्यर्थियों की मांगों के प्रमुख बिंदु तैयार करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के सामने रखी जाने वाली मांगों को साफ तरीके से तैयार किया जाए। अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी मांग पर नियमों के दायरे में हर संभव विकल्प देखा जाएगा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : शहर के कई मोहल्लों में आज बाधित रहेगी बिजली, इस उपकेंद्र से जुड़ी लाइनें रहेंगी बंद

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button