Lucknow City

Lucknow IT City : किसानों की बल्ले-बल्ले, लॉटरी से 285 काश्तकारों को मिले 434 विकसित प्लॉट

लैंड पूलिंग नीति के तहत तीसरे चरण में हुआ आवंटन, 288 वर्गमीटर से लेकर 35 वर्गमीटर तक के भूखण्ड शामिल, पहले दो चरणों में 650 किसानों को मिल चुके हैं 963 प्लॉट

लखनऊ, 19 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी में एलडीए की महत्वाकांक्षी आईटी सिटी योजना के लिए अपनी जमीन देने वाले किसान गदगद हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित लॉटरी ड्रा के जरिए 285 काश्तकारों को एक साथ 434 विकसित भूखण्ड आवंटित किए गए। खास बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखने के लिए लॉटरी की पर्चियां भी काश्तकारों के हाथों से ही निकलवाई गईं। ड्रा का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

3,500 एकड़ में विकसित की जा रही आईटी सिटी योजना

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर रोड पर करीब 3,500 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही आईटी सिटी योजना के लिए जिन किसानों एवं भू-स्वामियों ने गत 30 जून तक अपनी भूमि का अनुबंध प्राधिकरण के पक्ष में कराया था उन्हें लैंड पूलिंग नीति के तहत उनकी दी गई भूमि के 25 प्रतिशत के समतुल्य विकसित भूखण्ड आवंटित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

छह श्रेणियों में बांटे गए 434 भूखण्ड

तीसरे चरण के लॉटरी ड्रा में छह श्रेणियों के भूखण्ड आवंटित हुए। इनमें 288 वर्गमीटर के 191, 200 वर्गमीटर के 32, 162 वर्गमीटर के 28, 128 वर्गमीटर के 34, 72 वर्गमीटर के 60 और 35 वर्गमीटर के 89 भूखण्ड शामिल हैं। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान काश्तकारों के नाम और भूखण्ड सामने आने के साथ उत्साह का माहौल नजर आया।

lucknow-it-city-me-285-kisanon-ko-mile-434-viksit-plot (2)

तीन चरणों में आवंटित किए जा चुके 1,397 विकसित प्लॉट

एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि आईटी सिटी के लिए भूमि देने वाले किसानों को अब तक तीन चरणों में 1,397 विकसित भूखण्ड आवंटित किए जा चुके हैं। इनमें पहले दो चरणों में 650 किसानों को 963 भूखण्ड दिए गए थे। तीसरे चरण में 285 किसानों को 434 भूखण्ड मिले।

एलडीए अधिकारियों के अनुसार लैंड पूलिंग नीति के तहत किसानों को विकसित भूखण्ड देने की यह प्रक्रिया प्राधिकरण की पारदर्शिता और समयबद्धता को दर्शाती है। मौके पर प्रभारी अधिकारी अर्जन विपिन कुमार शिवहरे, प्रभारी अधिकारी-योजना रवि नंदन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Madhya Pradesh: एमपी में अन्नदाता बेहाल, खरीदी केंद्रों में धान का अंबार, नहीं हो रहा परिवहन, पैसों के लिए परेशान हो रहे किसान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button