डिलीवरी संग घर आया ‘कॉकरोच’, श्वेता तिवारी ने तुकाराम मुंडे से पूछा- आप ही बताइए क्या करें?
कोल्ड ड्रिंक के ऑर्डर के साथ घर पहुंचा कॉकरोच, वीडियो बनाकर एक्ट्रेस ने दिखाई पूरी घटना, महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे से मामले पर कार्रवाई की अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, 21 अगस्त 2026:
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के घर डिलीवरी के जरिए ऐसा मेहमान पहुंच गया, जिसे देखकर वह भड़क गईं। श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके घर के अंदर कॉकरोच घूमता नजर आ रहा है। एक्ट्रेस के मुताबिक, यह कॉकरोच उनके मंगाए गए सामान की डिलीवरी के बाद घर में दिखाई दिया।
वीडियो में दिखाया कॉकरोच
श्वेता तिवारी ने वीडियो में अपने ऑर्डर का सामान दिखाते हुए कॉकरोच की तरफ कैमरा किया। उन्होंने बताया कि यह घर के अंदर घूम रहा है। एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए फूड डिलीवरी की Hygiene को लेकर सवाल उठाया।
एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे को किया टैग
मामले को लेकर श्वेता ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को भी टैग किया। वीडियो में वह उनसे इस मामले पर ध्यान देने की बात कहती नजर आईं। श्वेता ने इशारों में सवाल उठाया कि अगर डिलीवरी के साथ कॉकरोच घर तक पहुंच रहा है तो Food Safety को लेकर जिम्मेदारी किसकी है।
FDA की कार्रवाई को लेकर चर्चा
तुकाराम मुंडे महाराष्ट्र में Food Safety से जुड़ी सख्त कार्रवाई को लेकर चर्चा में हैं। FDA की टीम रेस्टोरेंट, फूड बिजनेस सहित Quick Commerce से जुड़े स्टोर्स व वेयरहाउस में Hygiene Standards की जांच करती रही है। इसी वजह से श्वेता का उन्हें टैग करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। अभी हाल ही में उन्होंने विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर अजय देवगन, शाहरुख खान व टाइगर श्रॉफ को एक नोटिस भी दिया था।

श्वेता के वीडियो से फूड हाइजीन पर उठे सवाल
श्वेता तिवारी का वीडियो सामने आने के बाद डिलीवरी के दौरान Food Hygiene को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, कॉकरोच किस जगह से उनके घर तक पहुंचा, इस बारे में फिलहाल कोई स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है। श्वेता की शिकायत उनके सोशल मीडिया वीडियो पर आधारित है।

टीवी की चर्चित एक्ट्रेस हैं श्वेता
श्वेता तिवारी को टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय से जाना जाता है। उन्हें कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा शर्मा के किरदार से खास पहचान मिली थी। इसके बाद वह कई टीवी शोज में नजर आईं। रियलिटी शो बिग बॉस 4 की वह विनर रह चुकी हैं, जबकि खतरों के खिलाड़ी 11 में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। मौजूदा समय में वह द ट्रेटर्स सीजन 2 में दिखाई दे रही हैं।






