Lucknow City

120 फीट के टावर पर चढ़ी महिला… मचा हड़कंप, CM से मिलने की जिद में गाजीपुर से पहुंची लखनऊ

जमीन विवाद में सुनवाई न होने से नाराज दीपा चौहान ने ऐशबाग रेलवे स्टेशन के बाहर टावर पर चढ़कर मचाई सनसनी, पुलिस के भरोसे के बाद करीब आधे घंटे में उतरी नीचे

लखनऊ, 21 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ऐशबाग रेलवे स्टेशन के बाहर एक महिला करीब 120 फीट ऊंचे टेलीफोन कंपनी के टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर के ऊपर खड़े होकर चिल्लाते देख आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो अफरातफरी मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में ऐशबाग जीआरपी चौकी के प्रभारी संतोष कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रताप समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

इस बीच फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक गाड़ी भी मौके पर बुला ली गई। स्थानीय बाजारखाला कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने महिला से बातचीत शुरू की। पुलिस ने महिला को उसकी शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया और काफी देर तक समझाती रही। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला पुलिस की बात मान गई और धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आई। उसके नीचे आते ही पुलिस ने राहत की सांस ली।

इसके बाद पुलिस ने उससे जमीन विवाद और मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश से जुड़ी पूरी जानकारी ली। महिला की पहचान गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद निवासी गुलाब चौहान की बेटी दीपा चौहान के रूप में हुई। बताया गया कि उसका पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने से वह अपनी फरियाद लेकर लखनऊ आई थी। उसका कहना था कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर सीधे अपनी समस्या बताना चाहती थी लेकिन जब उसे मुख्यमंत्री तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिला तो उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठा लिया।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक महिला गाजीपुर से अपनी शिकायत लेकर लखनऊ आई थी। उसका उद्देश्य मुख्यमंत्री से मिलकर जमीन विवाद में कार्रवाई की मांग करना था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के दौरान टावर पर महिला के चढ़ने से आसपास काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में अवैध निर्माण का खेल! LDA ने गोमतीनगर विस्तार में 10 निर्माण फिर किए सील

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button