Lucknow CityUttar Pradesh

जनता दर्शन में पहुंचे फरियादी, योगी ने अधिकारियों से कहा- भरोसा लेकर आने वाले निराश न हों

जनता दर्शन में पुलिस-राजस्व से जुड़े सर्वाधिक मामले आए, निस्तारण में लापरवाही पर सख्ती, दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने बताईं अपनी समस्याएं, पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

लखनऊ, 24 अगस्त 2026:

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग सोमवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। किसी ने व्यक्तिगत परेशानी बताई तो किसी ने प्रशासन से जुड़ी शिकायत उनके सामने रखी। सीएम ने अफसरों से कहा कि शिकायती पत्र सिर्फ कागज नहीं उसे भरोसे का दस्तावेज समझें और उस पर गंभीरता से कार्य कर निस्तारण करें। लोक कल्याण की संकल्पना तभी साकार होगी।
cm-yogi-adityanath-janta-darshan-lucknow-public-grievance-redressal-instructions (2)

शिकायतों पर लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को लोगों की शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस व राजस्व से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायत लेकर आने वाले हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी जाए, उसके मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें:

हर पात्र व्यक्ति को मिले योजना का लाभ

जनता दर्शन के दौरान सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी तरीके से करने पर भी जोर दिया गया।

अफसर निस्तारण प्रक्रिया की निगरानी करें

मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में सीधे जानकारी ली। इसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की निगरानी करने को कहा, जिससे शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें  'प्रियंका पर बिधूड़ी का बयान शर्मनाक', दानिश अली ने बीजेपी-आरएसएस पर साधा निशाना

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button