Uttar Pradesh

वाराणसी जिला अस्पताल में डांस मामले की जांच शुरू, कमेटी करेगी बयान दर्ज

वाराणसी, 19 नवंबर 2024:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों के डांस के वायरल वीडियो मामले में गठित जांच कमेटी ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कमेटी के सदस्य 20 नवंबर को जिला अस्पताल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सीएमएस से बातचीत करने के साथ ही वीडियो में नजर आने वाले कर्मचारियों के बयान दर्ज करेंगे।

यह जांच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे।

जांच कमेटी के अध्यक्ष मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह द्वारा नामित परामर्शदाता डॉ. सत्येन राय ने समिति के सदस्यों के साथ बातचीत कर जांच प्रक्रिया तय कर ली है।

ये भी पढ़ें:

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। संभावना है कि इसी सप्ताह के अंत तक यह रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी।

Advertisement

इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  नमो भारत कॉरिडोर : न्यू अशोक नगर से सराय काले खां सेक्शन पर ओएचई विद्युतीकरण पूरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link