ProjectsUttar Pradesh

नमो भारत कॉरिडोर : न्यू अशोक नगर से सराय काले खां सेक्शन पर ओएचई विद्युतीकरण पूरा

अनमोल शर्मा

मेरठ, 10 अप्रैल 2025:

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के दिल्ली सेक्शन में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। न्यू अशोक नगर से सराय काले खां स्टेशनों के बीच ओवरहेड इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट (ओएचई) को 25 केवी क्षमता पर चार्ज कर दिया गया है। अब इस सेक्शन में ट्रेनों के ट्रायल रन की तैयारी शुरू हो गई है।

करीब 4 किमी लंबे इस खंड को भविष्य में सराय काले खां आरएसएस से 66 केवी विद्युत आपूर्ति मिलेगी, जो 25 केवी और 33 केवी के वोल्टेज में ट्रेनों और स्टेशनों को ऊर्जा देगा। फिलहाल गाज़ियाबाद आरएसएस से बिजली आपूर्ति हो रही है। दिल्ली ट्रान्स्को लिमिटेड और जीटीपीएस के साथ एनसीआरटीसी ने करार भी किया है।

ये भी पढ़ें:

नमो भारत ट्रेनों के लिए विशेष डिज़ाइन की गई इस ओएचई प्रणाली से 180 किमी/घंटा तक की उच्च गति वाली ट्रेनें दौड़ सकेंगी। दिल्ली सेक्शन में आनंद विहार से न्यू अशोक नगर तक ट्रेन सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं और अब सराय काले खां स्टेशन के परिचालन की तैयारी चल रही है।

Advertisement

सराय काले खां स्टेशन पूरे कॉरिडोर का एक प्रमुख केंद्र होगा, जहां 4 ट्रैक, 6 प्लेटफॉर्म, 5 प्रवेश-निकास द्वार, 14 लिफ्ट और 18 एस्केलेटर बनाए गए हैं। स्टेशन का 215 मीटर लंबा और 50 मीटर चौड़ा ढांचा भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार है। वर्तमान में नमो भारत ट्रेनें 55 किलोमीटर के मार्ग में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 11 स्टेशनों पर सेवाएं दे रही हैं।

ये भी पढ़ें  हाई स्कोरिंग पिच पर आज फिर रन बरसेंगे रन, क्या सूर्यकुमार की जबरदस्त फॉर्म के आगे वापसी कर पाएगा न्यूजीलैंड?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link