PoliticsUttar Pradesh

यूपी उपचुनाव : SP पर लगाए गंभीर आरोप… सपा सांसद ने छोड़ा सरकारी गनर

अंबेडकरनगर, 19 नवंबर 2024:

यूपी में विधानसभा के उपचुनाव में पुलिस-प्रशासन पर सत्तापक्ष के प्रत्याशियों की मदद करने के आरोप लग रहे हैं। मतदान से एक दिन पहले अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा के पति एवं सपा सांसद लालजी वर्मा ने मंगलवार को पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपना सरकारी गनर छोड़ दिया है।

उन्होंने कटेहरी क्षेत्र के मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया है। अंबेडकरनगर के एसपी को लिखे पत्र में लालजी वर्मा ने कहा कि लाल पर्ची देकर मुस्लिम, कुर्मी, यादव मतदाताओं को डराया जा रहा है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक है।

भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप

पत्र में एसपी पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसपी से कहा कि आपने मुझे अतिरिक्त गनर देने की पेशकश की थी, उसकी जरूरत नहीं। मै अपना मौजूदा गनर भी छोड़ रहा हूं। मतदान से कुछ घंटों पहले सपा सांसद की ओर से एसपी पर लगाए गए गंभीर आरोपों से जिले की राजनीति में हलचल मच गई है।

ये भी पढ़ें  6 माह पूर्व हुई युवती की शादी...प्रेमी से नाता नहीं तोड़ा, कोशिश कर हारे पति ने दोनों की कराई शादी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link