Uttar Pradesh

यूपी के कैबिनेट मंत्री के फ्लीट की गाड़ी से भिड़ा ट्रैक्टर, तीन जवान व चालक घायल

संतकबीरनगर, 1 दिसंबर 2024:

यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की फ्लीट की बोलेरो गाड़ी एक ट्रैक्टर से टकरा गई। संतकबीरनगर जिले में हुए इस हादसे में मंत्री की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के तीन जवान और चालक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मंत्री नंदी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 35वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने गोरखपुर गए थे। वहां से लखनऊ लौटते समय कांटे पुलिस चौकी के पास यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मंत्री ने सभी घायल जवानों को अपनी

गाड़ी में बैठाकर जनपद बस्ती के एक अस्पताल पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक इलाज कराया। इसके बाद घायलों को लखनऊ के मेदांता अस्पताल रवाना कर दिया गया।

ये भी पढ़ें  स्पैम कॉल और अनचाहे संदेशों पर सरकार की बड़ी कार्यवाही, 1,100 से अधिक टेलीकॉम  कंपनियां ब्लैकलिस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link