Uttar Pradesh

एसडीएम साहब को पता नहीं… पेशकार करता रहा कोर्ट के फैसले

प्रयागराज, 1 दिसंबर 2024:

यूपी के प्रयागराज जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एसडीएम कोर्ट के पेशकार ने राजस्व के सैकड़ों मुकदमे एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से निस्तारित कर डाले। जांच हुई तो कई साल पुराने फैसले पकड़ में आए।

इसके बाद पेशकार हनुमान प्रसाद को न्यायिक कार्य से हटा दिया गया। एडीएम ने डीएम से कार्रवाई करने की सिफारिश की है। यह मामला कोरांव एसडीएम की कोर्ट का है, जहां लंबे समय से पेशकार हनुमान प्रसाद तैनात था। वह एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फैसले जारी कर रहा था। शुरुआती जांच में पता चला कि हनुमान प्रसाद ने राजस्व के सैकड़ों मुकदमे एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से निपटा डाले। जांच में छह साल पुराने मामलों का खुलासा हुआ।

कई अफसर बदले.. पर नहीं लगी भनक

ये भी पढ़ें:

इस बीच कई अफसर एसडीएम बनकर आये और चले गये लेकिन पेशकार की कोर्ट बंद नहीं हुई। पेशकार को जिससे पैसा मिलता वह उसके हक में मुकदमे में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से आपत्ति, स्टे और आर्डर जारी कर देता। एडीएम मदन कुमार ने जांच शुरू की तो दर्जनों मामलों में एसडीएम की फर्जी आर्डर शीट पकड़ी गयी। इस पर डीएम ने मामले की जांच की आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : आस्था के सैलाब में टूटे कई रिकॉर्ड, 13 जनवरी से अब तक 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link