Entertainment

फिल्मफेयर जीत चुके सिंगर शान भी करियर को लेकर थे मायूस, बोले- समझ नहीं आ रहा था क्या करूं

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से पीछे हटने के फैसले पर शान ने खुलकर की बात, बोले अरिजीत के कई रिकॉर्डेड गाने अभी रिलीज होने बाकी हैं, अगले दो साल में सुनने को मिल सकते हैं उनके कई नए गाने, शान ने अपने करियर के उस दौर को भी याद किया जब वह खुद काम को लेकर कंफ्यूज हो गए थे

एंटरटेनमेंट डेस्क, 25 अगस्त 2026:

प्रसिद्ध संगीतकार के बेटे और लगभग तीन दशक से गीतों से धूम मचा रहे शान ने अब अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से पीछे हटने के फैसले को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि अरिजीत ने पूरी तरह गाना नहीं छोड़ा है। उनके कई गाने रिकॉर्ड हो चुके हैं, जो आने वाले समय में रिलीज हो सकते हैं। ऐसी ही हालत कभी उनकी भी हुई थी जब वो सिंगिंग छोड़ने पर सीरियस होकर विचार कर रहे थे।

33-34 की उम्र में उलझन में पड़े थे शान

फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके शान तन्हा दिल एल्बम के साथ हिट गीतों की झड़ी लगा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि करियर में एक दौर ऐसा आया था जब करीब 33-34 साल की उम्र में वह खुद काफी कंफ्यूज हो गए थे। तब तक वह फिल्मों में कई तरह के गाने गा चुके थे। उन्हें 2-3 बड़े अवॉर्ड भी मिल चुके थे, लेकिन इसके बाद उन्हें लगने लगा था कि सिर्फ लगातार काम करते रहना ही काफी नहीं है। शान का झुकाव समाजसेवा की तरफ भी था। वह सोचते थे कि समाज के लिए कुछ करना चाहिए, लेकिन काम की व्यस्तता के चलते इसके लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे थे।

KK और सोनू निगम देते थे सलाह

शान ने अपने करियर के उस दौर को याद करते हुए बताया कि उनके साथी सिंगर KK और सोनू निगम उन्हें अक्सर सलाह देते थे कि हर तरह के गाने नहीं गाने चाहिए, अपना स्टैंडर्ड बनाए रखना चाहिए। हालांकि, शान के लिए हर ऑफर को मना करना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि अगर कोई प्यार से गाने के लिए बुलाता था तो वह उसे मना नहीं कर पाते थे। उनके पिता मानस मुखर्जी भी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े थे। पिता के साथ काम कर चुके लोग या उनके बच्चे जब शान से गाने के लिए कहते तो उनके लिए इनकार करना मुश्किल होता था।
singer-shaan-career-struggles-statement-arijit-singh-playback-singing-break (2)

पत्नी के सवाल पर नहीं दे पाते थे जवाब

शान ने इस दौर का एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि काम से घर लौटने के बाद उनकी पत्नी पूछती थीं कि आज क्या गाया। कई बार शान को सच में याद नहीं रहता था कि उन्होंने दिनभर में कौन-कौन से गाने रिकॉर्ड किए। शान के मुताबिक, जब वह पत्नी से कहते थे कि याद नहीं आ रहा तो उन्हें शक होने लगता था। इसी दौर में शान को अपने काम को लेकर दोबारा सोचने की जरूरत महसूस हुई थी।

‘हैवान’ के गाने में सुनाई देगी आवाज

अरिजीत के फैसले का एक बार फिर जिक्र करते हुए कहा कि इस बारे में सही जवाब वही दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले करीब दो साल में अरिजीत के कई गाने सुनने को मिल सकते हैं। शान के मुताबिक, यह भी संभव है कि अरिजीत आगे चलकर अपना फैसला बदल दें। फिलहाल शान इन दिनों अपने Work Front को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान के गाने मेरा हीरो है वो को अपनी आवाज दी है।

ये भी पढ़ें  महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस : बृजभूषण शरण सिंह बरी, तीन साल पुराने चर्चित मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button