Uttarakhand

उत्तराखंड@2047 का रोडमैप तैयार, World Bank से जल संकट और पलायन पर मांगा सहयोग

मुख्य सचिव के साथ हुई World Bank की टीम की बैठक, जल स्रोतों के संरक्षण से लेकर Rain Water Harvesting तक पर फोकस, गांवों में रोजगार बढ़ाकर पलायन रोकने की रणनीति, शिक्षा, शहरीकरण, आपदा प्रबंधन व जलवायु बदलाव पर भी हुई चर्चा, सचिव पर्यटन के साथ विंटर टूरिज्म के बढ़ावे पर हुई चर्चा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 27 अगस्त 2026:

उत्तराखंड के दीर्घकालिक विकास की रणनीति को लेकर देहरादून में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने World Bank के मैनेजिंग डायरेक्टर व चीफ नॉलेज ऑफिसर पास्कल डोनोहोई के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इसमें उत्तराखंड@2047 के विकास मॉडल के साथ जल प्रबंधन, Climate Change, आपदा प्रबंधन, शहरीकरण, शिक्षा, रोजगार व पलायन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

हर जिले में जल स्रोतों पर फोकस

ये भी पढ़ें:

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि 2047 तक उत्तराखंड को मजबूत, समृद्ध, टिकाऊ व आपदा के लिहाज से सुरक्षित राज्य बनाने के लिए लंबे समय को ध्यान में रखकर योजनाओं पर काम हो रहा है। राज्य के सभी जिलों में नदियों के पुनर्जीवन व जल स्रोतों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन कामों को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए उन्होंने World Bank से Financial व Technical Support मांगा।

Rain Water Harvesting को बढ़ाने की तैयारी

बैठक में जल संकट को भविष्य की बड़ी चुनौती मानते हुए बारिश के पानी को सहेजने पर जोर दिया गया। उत्तराखंड में Rain Water Harvesting को बढ़ावा देने की योजना पर भी बात हुई। जल, जलवायु बदलाव व पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं में World Bank की मदद से नए काम शुरू करने की संभावनाएं तलाशी गईं।

uttarakhand-2047-roadmap-world-bank-water-crisis-migration-tourism1

पलायन रोकने के लिए गांवों में रोजगार

पलायन के मुद्दे पर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बताई गई। सरकार की कोशिश है कि युवाओं को अपने गांव व आसपास ही रोजगार और आजीविका के बेहतर मौके मिलें। जरूरत वाले इलाकों में Reverse Migration को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

शिक्षा में आधुनिक जरूरतों पर जोर

बैठक में स्कूली शिक्षा के साथ Technical Education को भी बदलती जरूरतों के मुताबिक मजबूत करने पर बात हुई। इसके अलावा ऊर्जा, वित्त व पेयजल से जुड़ी राज्य की मौजूदा परियोजनाओं की जानकारी World Bank प्रतिनिधिमंडल को दी गई।

World Bank ने दिया सहयोग का भरोसा

पास्कल डोनोहोई ने उत्तराखंड की विकास प्राथमिकताओं को समझते हुए Strategic व Flagship Projects के जरिए सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। World Bank की ओर से राज्य के लिए लंबे समय तक Technical Assistance देने की प्रतिबद्धता जताई गई। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, World Bank के जोहांस जट्ट, सचिव डॉ रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव नरेंद्र सिंह भंडारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विंटर टूरिज्म के लिए नए डेस्टिनेशन की तलाश

उत्तराखंड को सालभर का Tourism Destination बनाने की तैयारी है। इसके लिए नैनीताल, मसूरी जैसे ज्यादा दबाव वाले पर्यटन स्थलों से आगे नए और कम चर्चित डेस्टिनेशन तलाशे जाएंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पर्यटन विभाग के साथ बैठक में नए ट्रैकिंग रूट, हाई-अल्टीट्यूड मैराथन, बर्ड वॉचिंग, नेचर व एडवेंचर टूरिज्म जैसी गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए। हर संभावित स्थल की USP तय कर वहां सुविधाओं, इवेंट्स और नए पर्यटन उत्पादों की समग्र योजना बनाने को कहा गया है।

स्थानीय लोगों को जोड़कर तैयार होंगे पर्यटन पैकेज

बैठक में पर्यटन सर्किटों को एक पैकेज के तौर पर विकसित करने पर जोर दिया गया। जागेश्वर, कसार देवी और सूर्य मंदिर जैसे स्थलों को जोड़कर Package Tours तैयार किए जाएंगे। GMVN, KMVN, टूर ऑपरेटर्स और स्थानीय समुदायों से सुझाव लेकर नए पर्यटन क्षेत्रों की पहचान होगी, जिससे रोजगार के मौके बढ़ाने के साथ Reverse Migration को भी बढ़ावा मिल सके। मुख्य सचिव ने उत्तराखंड जैसी भौगोलिक व मौसमी परिस्थितियों वाले विदेशी पर्यटन स्थलों के सफल मॉडल का अध्ययन करने को कहा। नए पर्यटन प्रोजेक्ट्स की समीक्षा के लिए 15 दिन में फिर बैठक होगी, साथ ही Winter Tourism को बढ़ावा देने के लिए Tourism Conclave आयोजित करने की बात कही गई।

ये भी पढ़ें  CM Camp में लगाई गुहार, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन, 'बबली' के सपनों को लगे पंख

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button