Lucknow City

दूर हुई अकेलेपन की मायूसी, छात्राओं ने बांधी राखी, छात्रों ने लिया आशीर्वाद, कॉलेज में दिखा रक्षाबंधन का जोश

भाई-बहन न होने वाले छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम, छात्राओं ने तिलक लगाकर छात्रों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, मिठाई खिलाकर मनाया भाई-बहन का पर्व, प्रधानाचार्य ने छात्राओं को चॉकलेट व मिठाई देकर बढ़ाया उत्साह

एमएम खान

मोहनलालगंज, (लखनऊ), 27 अगस्त 2026:

यूपी के लखनऊ में नगराम क्षेत्र के जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व बच्चों के बीच पूरे उत्साह से मनाया गया। विद्यालय में उन छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम रखा गया, जिनके भाई या बहन नहीं हैं। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी, उन्हें मिठाई खिलाई। छात्रों ने भी राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया।

छात्राओं ने तिलक लगाकर बांधी राखी

ये भी पढ़ें:

कॉलेज की कंप्यूटर लैब के सामने आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पहले छात्रों के माथे पर तिलक लगाया। इसके बाद उनकी कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। राखी बंधने के बाद छात्रों ने भी बहनों के प्रति सम्मान जताया। भाई-बहन के इस रिश्ते को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।

Advertisement

lucknow-college-raksha-bandhan-students-rakhi-celebration (2)

किसी बच्चे को अकेलापन महसूस न हो

विद्यालय प्रबंधन की तरफ से कार्यक्रम का मकसद यह था कि जिन बच्चों के भाई या बहन नहीं हैं, वे भी रक्षाबंधन के पर्व से जुड़ सकें। इसके लिए अलग-अलग कक्षाओं से ऐसे छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया था। स्कूल परिसर में बच्चों ने साथ मिलकर पर्व मनाया, जिससे कार्यक्रम में अपनापन नजर आया।

प्रधानाचार्य ने छात्राओं को दी मिठाई

राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने छात्राओं को उपहार के तौर पर चॉकलेट व मिठाई दी। इससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते नजर आए।

शिक्षक ने बताया राखी का महत्व

शिक्षक श्रीकांत ने बच्चों को रक्षाबंधन के सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच भरोसे, स्नेह व जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से बहनों के सम्मान व सुरक्षा का संकल्प लेने को कहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Lucknow News: ये 6 मंजिला ‘खतरनाक’ अपार्टमेंट होगा ध्वस्त, 24 फ्लैटों पर संकट... रहने वालों का क्या होगा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link