
एंटरटेनमेंट डेस्क, 29 अगस्त 2026:
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत व योग गुरु बाबा रामदेव के बीच पिछले दिनों जिस विवाद को लेकर तीखी बयानबाजी हुई थी, उसका रुख बदल गया। ये मौका आया रक्षाबंधन पर्व पर जब बाबा रामदेव ने कंगना के लिए मिठाई भेजकर रिश्ते में मिठास लाने की पहल की, कंगना ने भी इसे स्वीकार करते हुए उन्हें अपना बड़ा भाई बता दिया। इसके साथ दोनों के बीच चल रही तकरार खत्म होती दिखाई दे रही है।

कंगना ने स्वीकार की मिठाई
कंगना ने सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रक्षाबंधन पर कंगना को उपहार व मिठाई भेजने की बात कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने कहा कि त्योहार पुराने गिले-शिकवे भूलने का मौका होते हैं। बाबा रामदेव को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उन्होंने विवाद की जगह संवाद की बात कही है। कंगना ने लिखा कि रक्षाबंधन पर उन्होंने रामदेव की भेजी मिठाई के साथ बड़े भाई का प्यार भी स्वीकार कर लिया है।
रामदेव ने कहा, अब सब भूल जाएं
बाबा रामदेव ने कंगना को मिठाई भेजने की वजह बताते हुए कहा कि दोनों तरफ से प्रवाह में कुछ बातें कही गईं। अब पुराने गिले-शिकवे भुलाकर प्रीति से आगे बढ़ना चाहिए। रामदेव ने कहा कि विवाद को संवाद के जरिए खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कंगना को फोन कर रक्षाबंधन की बधाई देने की बात भी कही।

जेन-जी को लेकर शुरू हुई थी बयानबाजी
कंगना व रामदेव के बीच विवाद की शुरुआत जेन-जी प्रदर्शनकारियों को लेकर हुई थी। कंगना ने प्रदर्शनकारियों के लिए गटरछाप शब्द का इस्तेमाल किया था। बाबा रामदेव ने इस टिप्पणी पर कंगना की आलोचना की थी। एक इंटरव्यू में रामदेव ने कहा था कि देश के युवाओं या जेन-जी को इस तरह कहना गलत है। उन्होंने कंगना के बयान पर उनकी पार्टी के लोगों को संज्ञान लेने की बात भी कही थी।
कंगना ने टिप्पणी पर किया था पलटवार
रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर तीखा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी जवानी या बेडरूम को लेकर डे-ड्रीम न किया जाए। कंगना ने रामदेव को चरित्र का पाठ पढ़ाने से भी इनकार किया था। विवाद कुछ शांत हुआ, लेकिन बाद में एक इंटरव्यू में कंगना ने फिर रामदेव की टिप्पणी का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया था कि रामदेव ने उनके बचपन व जवानी को लेकर ऐसी बातें किस आधार पर कहीं। फिलहाल अब रक्षाबंधन के बाद दोनों की तरफ से सामने आए बयानों ने पुराने विवाद को पीछे छोड़ दिया है।
कंगना रनौत ने आज तक किसी के सामने झुकी नहीं हमेशा सामने वाले को ही झुकने पर मजबूर कर दिया है।
बाबा रामदेव और कंगना के बीच काफी जुबानी जंग हुई। बाबा ने कंगना के जवानी तक की बात की और कंगना ने भी ज़बाब दिया।
आज रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को लिफाफे में… pic.twitter.com/ijSPvG2z4O
— Er. Kripa Shankar (@ErKripaShankary) August 28, 2026






