Sitapur City

तहसील का भूलेख अनुभाग आग में खाक, फाइलें उपकरण स्वाहा, 7 Fire Extinguisher से बुझीं लपटें

महोली तहसील के भूलेख अनुभाग में सुबह हुई घटना, धुआं उठा तो मची हलचल, लैपटॉप-प्रिंटर समेत फाइलें जलीं, Fire Extinguisher की मदद से आग को फैलने से रोका, शॉर्ट सर्किट की आशंका के बीच फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सीतापुर, 29 अगस्त 2026:

यूपी के सीतापुर जिले की महोली तहसील परिसर में शनिवार सुबह भूलेख अनुभाग के कमरे में आग लग गई। धुआं उठता देखकर कर्मचारियों ने कमरे का ताला खुलवाया तो अंदर लैपटॉप, सीपीयू, प्रिंटर समेत इलेक्ट्रिक उपकरण जल रहे थे। आग में भूलेख से जुड़ी फाइलें भी जलने की बात सामने आई है।

maholi-tehsil-bhulekh-section-fire-sitapur (2)

धुआं दिखने पर कर्मचारियों ने खोला कमरा

ये भी पढ़ें:

घटना सुबह करीब नौ बजे की है। तहसील परिसर के कमरा नंबर दो से धुआं निकलता देखकर कर्मचारियों को आग की जानकारी हुई। सुरक्षाकर्मियों की मदद से कमरे का ताला खुलवाया गया। अंदर आग लगी देखकर कर्मचारियों ने तुरंत बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।

सात Fire Extinguisher हुए खाली

आग बुझाने के दौरान तहसील परिसर में रखे चार बड़े व तीन छोटे Fire Extinguisher इस्तेमाल किए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भूलेख अनुभाग के दोनों कमरों में काफी देर तक धुआं भरा रहा।

भूलेख के काम में इस्तेमाल होते थे उपकरण

कमरा नंबर एक व दो में तहसील का भूलेख अनुभाग संचालित होता है। यहां किसानों को खसरा, खतौनी व अंश भाग की छायाप्रतियां सरकारी शुल्क पर उपलब्ध कराई जाती हैं। आग की चपेट में आने से इस काम में इस्तेमाल होने वाले लैपटॉप, सीपीयू, प्रिंटर समेत दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।

maholi-tehsil-bhulekh-section-fire-sitapur (3)

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए जले हुए साक्ष्य

आग की सूचना मिलने के बाद 112 पुलिस व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने जले हुए इलेक्ट्रिक उपकरणों व आसपास से जरूरी साक्ष्य जुटाए, जिससे आग लगने की वजह का पता लगाया जा सके। SDM शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग में लैपटॉप, सीपीयू, प्रिंटर समेत दूसरे उपकरण जले हैं। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : पुलिस स्टेशन के पास मिला 5 साल की बच्ची का क्षत-विक्षत शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button