Uttarakhand

स्वास्थ्य मंत्री की दून मेडिकल कॉलेज को सौगात, कार्डियोलॉजी-इमरजेंसी विंग का लोकार्पण

सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम की भी हुई शुरुआत, पहले दो छात्रों को दिए गए प्रवेश पत्र, कार्यक्रम में पहुंचे सुबोध उनियाल बोले- हृदय रोगियों के साथ गंभीर व आपातकालीन मरीजों को मिलेगी हाईटेक चिकित्सा सुविधा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 30 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने 12 बेड के नवनिर्मित कार्डियोलॉजी विंग और नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण किया। साथ ही सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम की भी शुरुआत की गई। मेडिकल कालेज में नई सुविधाओं से हृदय रोगियों के साथ गंभीर व आपातकालीन मरीजों को बेहतर, त्वरित और हाईटेक चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

‘गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों को समय से मिलेगा उपचार’

ये भी पढ़ें:

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि नए कार्डियोलॉजी विंग के शुरू होने से हृदय रोगियों के उपचार की क्षमता बढ़ेगी। वहीं, इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड के माध्यम से गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। दून मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने राज्य के पहले मेडिकल कॉलेज के रूप में सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। कार्यक्रम में एमसीएच यूरोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम के पहले दो छात्रों डॉ. विशाल सिंह व डॉ. इकबाल अली को प्रवेश एवं ज्वाइनिंग पत्र प्रदान किए गए।

doon-medical-college-cardiology-emergency-wing-super-speciality (2)

‘प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई दिशा’

चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम शुरू होने से प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा मिलेगी और भविष्य में जटिल एवं गंभीर रोगों के उपचार के लिए राज्य में ही उच्च स्तरीय विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और सुपर स्पेशियलिटी शिक्षा का विस्तार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

‘आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर किया जा रहा काम’

चिकित्सा मंत्री का जोर संस्थान को चिकित्सा शिक्षा और उपचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए आयामों तक पहुंचाने पर रहा। निदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. आशुतोष सयाना ने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने व मानव संसाधन बढ़ाने पर लगातार काम किया जा रहा है। भविष्य में अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार की भी योजना है।

ये भी पढ़ें  The ho halla की कुंभ यात्रा : जानें क्या है महाकुंभ में शाही स्नान का महत्व

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button