Sitapur City

YouTube पर फांसी लगाने का तरीका खोजा, कुछ देर बाद कमरे में मिला 10वीं के छात्र का शव

सीतापुर में 15 वर्षीय छात्र की मौत से पहले मोबाइल पर हुई सर्च सामने आई, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू की, नाना-नानी के बाहर होने के दौरान कमरे में मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए

सीतापुर, 31 अगस्त 2026:

यूपी के सीतापुर जिले में 10वीं के छात्र की मौत के मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में YouTube search का एंगल सामने आया है। महोली कोतवाली क्षेत्र के उरदौली गांव में 15 वर्षीय ऋषभ का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले किशोर ने YouTube पर फांसी लगाने के तरीकों से जुड़ी जानकारी सर्च की थी।

14 साल से ननिहाल में रह रहा था छात्र

ऋषभ खमरिया गांव निवासी रामसनेही का बेटा था। वह करीब 14 साल से अपने नाना तौलेराम वर्मा के घर उरदौली में रह रहा था। महोली कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहा था। रविवार शाम वह घर में अकेला था, जबकि नाना-नानी बाहर मवेशियों को चारा-पानी दे रहे थे।

ये भी पढ़ें:

sitapur-class-10-student-death-youtube-search-history (2)

कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

परिजन जब कमरे की तरफ पहुंचे तो ऋषभ का शव छत में लगे कुंढ़े से रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव नीचे उतार लिया। इसके बाद ऋषभ के माता-पिता को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर आई पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो ननिहाल व पैतृक गांव खमरिया के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोबाइल की जांच से खुलेगा YouTube search का राज

पुलिस ने ऋषभ का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में YouTube पर फांसी लगाने के तरीकों से संबंधित search history मिलने की बात सामने आई है। पुलिस मोबाइल की जांच के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी देख रही है, ताकि मौत से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। महोली कोतवाली के इंस्पेक्टर जेबी पांडेय के मुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  सहारा समूह को हाईकोर्ट से झटका : ईडी की किस जांच को बताया वैध, जानें क्या थीं याचिकाएं

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button