CrimeHardoi City

हाथ मरोड़ने पर मांस फटा, 8वीं की छात्रा की मौत, दो शिक्षक सस्पेंड, FIR दर्ज

पेपर के दौरान साथी छात्रा से विवाद के बाद शिक्षक से शिकायत करने गई थी 13 साल की क्षमा, पिता का आरोप शिक्षक ने बेदर्दी से हाथ मरोड़ा, अंदरूनी चोट से गई जान, पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया, बेसिक शिक्षा विभाग ने इंचार्ज शिक्षक अक्षत व सहायक अध्यापक राजेंद्र कुमार गंगवार को निलंबित किया

हरदोई, 1 सितंबर 2026:

यूपी के हरदोई स्थित पचदेवरा क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 8 की छात्रा क्षमा दीक्षित की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा के परिजनों ने स्कूल के शिक्षक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं दो शिक्षक सस्पेंड कर दिए गए हैं।

साथी छात्रा द्वारा कॉपी खींचने की शिकायत पर शिक्षक ने मरोड़ा था हाथ

पूरा मामला पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम सहुआपुर निवासी उमेश दीक्षित की 13 साल की बेटी क्षमा से जुड़ा है।
क्षमा 20 अगस्त को गांव के संविलियन स्कूल में पेपर देने गई थी। इसी दौरान साथ पढ़ने वाली छात्रा से उसका विवाद हो गया था। दरअसल साथ बैठी दूसरी छात्रा ने उसकी कॉपी खींच ली। पहले इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद क्षमा अपनी शिकायत लेकर शिक्षक राजेन्द्र गंगवार के पास गई तो उन्होंने भी उसे डपट दिया और ताकत लगाकर हाथ मरोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:

अंदरूनी चोट से तड़पती रही छात्रा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि क्षमा जब घर लौटी तो उसका हाथ ऐंठा हुआ था। शिक्षक द्वारा उसका हाथ बुरी तरह मरोड़ दिया, जिससे हाथ के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट आई। घटना के तीन दिन बाद 23 अगस्त को क्षमा अपने पिता उमेश दीक्षित के साथ थाने पहुंची थी। इसके अगले दिन 24 अगस्त को परिवार उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गया। यहां इलाज के दौरान 30 अगस्त को छात्रा की मौत हो गई। पता चला कि अंदर मांस फट गया था और खून का बहाव रुका था। दर्द से तड़पते हुए क्षमा ने अपना एक वीडियो भी बनाया जिसमे पूरी बात बताई गई।।

मौत से पहले का वीडियो भी सामने आया

क्षमा की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें छात्रा ने पेपर के दौरान हुई घटना के बारे में बताया था। उसके मुताबिक पास बैठी छात्रा ने उसकी कॉपी खींची थी। विरोध करने पर उसने शिक्षक से शिकायत की, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। वीडियो में छात्रा अपने हाथ में लगी चोट को लेकर दर्द बयां करती दिखाई दे रही है।

पिता की शिकायत पर केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने आरोप लगाया है कि दूसरी छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षक ने भी क्षमा के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हुई। पिता की तहरीर के आधार पर थाना पचदेवरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

लापरवाही मिलने पर दो शिक्षक निलंबित

मामले की जानकारी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई की है। संविलियन विद्यालय के इंचार्ज शिक्षक अक्षत को निलंबित किया गया है। सहायक अध्यापक राजेंद्र कुमार गंगवार पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है। पुलिस की जांच के साथ विभागीय स्तर पर भी मामले की पड़ताल जारी है।

ये भी पढ़ें  सीमा हैदर के घर मे घुसा संदिग्ध, गला दबाया, कहा...मुझ पर काला जादू किया

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link