
स्पोर्ट्स डेस्क, 6 सितंबर 2026:
IND vs PAK Women Asia Cup 2026 का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत को शानदार जीत और पाकिस्तान को शर्मनाक हार मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की। पहले चार ओवर में टीम ने बिना विकेट खोए 27 रन बना लिए थे। मुनीबा अली को दो बार जीवनदान भी मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सकीं। मुनीबा 13 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि शवाल जुल्फिकार ने 14 रन बनाए।

पांचवें ओवर से भारत ने बदला गेंदबाजी का प्लान
पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मिल रही मदद को देखते हुए हरमनप्रीत कौर ने पांचवें ओवर से ही स्पिन का इस्तेमाल बढ़ा दिया। इसके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते नजर आए। पांचवें से 10वें ओवर के बीच पाकिस्तान ने सिर्फ नौ रन बनाए, जबकि उसके छह विकेट गिर गए। 10 ओवर पूरे होने तक पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट पर 36 रन था।
श्री चरणी ने खोली पाकिस्तानी बल्लेबाजी की गांठ
बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट लिए। गुल फिरोजा खाता खोले बिना आउट हुईं। वह गेंद के टर्न के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में शॉर्ट थर्ड पर कैच दे बैठीं। इसके बाद शवाल जुल्फिकार स्वीप खेलने से चूकीं और LBW आउट हो गईं। आयशा जफर सिर्फ दो रन बना सकीं। दबाव से निकलने की कोशिश में उन्होंने मिड-ऑन पर हरमनप्रीत कौर को कैच थमा दिया।

प्रेमा रावत की स्पिन में उलझा निचला क्रम
लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट झटके। सदफ शमास तीन रन बनाकर प्रेमा की सीधी गेंद पर बोल्ड हो गईं। इसके बाद पाकिस्तान का निचला क्रम भी भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सका।

कप्तान फातिमा सना भी नहीं खोल सकीं खाता
पाकिस्तान को अपनी कप्तान फातिमा सना से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं। दीप्ति शर्मा की ऑफ स्पिन गेंद उनके पैड पर लगी, जिसके बाद अंपायर ने उन्हें LBW आउट दे दिया। दीप्ति ने 3.1 ओवर में सिर्फ पांच रन देकर दो विकेट लिए। शेफाली वर्मा को भी एक सफलता मिली।
78 डॉट गेंदों ने बढ़ाया दबाव
भारतीय गेंदबाजों ने पूरी पारी के दौरान पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखा। भारत ने 18.1 ओवर में कुल 78 डॉट गेंदें फेंकीं। पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ मुनीबा अली व शवाल जुल्फिकार ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सकीं। पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह रही कि एक विकेट गिरने के बाद अगली बल्लेबाज पारी को संभाल नहीं सकीं। नतीजा यह रहा कि टीम 55 रन पर पूरी तरह ऑलआउट हो गई।
Innings Break!
An outstanding bowling performance from #TeamIndia! 🙌 🙌
3️⃣ wickets each for Sree Charani & Prema Rawat
2️⃣ wickets for Deepti Sharma
1️⃣ wicket for Shafali VermaStay tuned for India's chase! ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/e27WuNsSL0
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
T20I में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर
55 रन पर सिमटने के साथ पाकिस्तान महिला टीम ने T20 International में अपना सबसे कम स्कोर बनाया। भारतीय स्पिनरों के सामने उसका पूरा बल्लेबाजी क्रम टिक नहीं सका। भारत ने इस मुकाबले में गेंदबाजी के दौरान 78 डॉट गेंदें डालकर पाकिस्तान को लगातार दबाव में रखा।






