Prayagraj

लोकार्पण से पहले ही राम वनगमन पथ में दरारें, श्रृंगवेरपुर में सौ मीटर हिस्से में चार जगह धंसी सड़क

गंगा पुल के पास सड़क में दरार के साथ कई जगह धंसाव, बारिश के बाद सामने आई समस्या राम वनगमन पथ का आवागमन फिलहाल रोका गया, निर्माण की quality पर उठे सवाल, अयोध्या से चित्रकूट तक करीब 210 किमी लंबी परियोजना पर खर्च होने हैं 4,400 करोड़ रुपये

प्रयागराज, 6 सितंबर 2026:

यूपी के प्रयागराज जिले के श्रृंगवेरपुर धाम में राम वनगमन पथ का करीब 100 मीटर हिस्सा बारिश के बाद कई जगह धंस गया है। लखनऊ मार्ग से गंगा पुल के बीच चार स्थानों पर सड़क में दरारें दिखी हैं। सड़क की हालत खराब होने के बाद इस हिस्से पर आवागमन रोक दिया गया है।

चार जगह दिखा सड़क में धंसाव

श्रृंगवेरपुर धाम में गंगा नदी पर बन रहे पुल से पहले सड़क के करीब 100 मीटर हिस्से में चार जगह दरारें मिली हैं। कुछ हिस्सों में सड़क नीचे बैठ गई है। इसी मार्ग का आने वाले महीनों में लोकार्पण प्रस्तावित है। निर्माण पूरा होने से पहले सड़क की यह स्थिति सामने आने के बाद quality control को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

बारिश के बाद सामने आई खामी

राम वनगमन पथ का निर्माण धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली बड़ी परियोजना के तौर पर किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अभी सड़क का काम पूरा भी नहीं हुआ है, इसके बावजूद बारिश में दरारें पड़ने लगीं। लोगों का कहना है कि मरम्मत के साथ सड़क के धंसने की तकनीकी वजह भी जांची जानी चाहिए।

अयोध्या से चित्रकूट तक बनेगा 210 किमी पथ

राम वनगमन पथ परियोजना के तहत अयोध्या से चित्रकूट तक करीब 210 किलोमीटर लंबी सड़क तैयार की जा रही है। करीब 4,400 करोड़ रुपये की इस परियोजना में अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, शृंगवेरपुर धाम, कौशांबी समेत चित्रकूट को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने की योजना है।

गंगा पुल परियोजना की अहम कड़ी

श्रृंगवेरपुर धाम में गंगा नदी पर करीब 1,200 मीटर लंबा छह लेन का पुल बनाया जा रहा है। इसके जरिए प्रयागराज के गंगापार क्षेत्र को कौशांबी होते हुए चित्रकूट से जोड़ने की योजना है। पुल के आसपास राम वनगमन पथ में धंसाव सामने आने से निर्माण सामग्री, सड़क की मजबूती समेत निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
ram-vangaman-path-road-damage-prayagraj-shringverpur (2)

2022 में हुआ था वर्चुअल शिलान्यास

राम वनगमन पथ परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। परियोजना पूरी होने के बाद अयोध्या से चित्रकूट तक धार्मिक स्थलों की यात्रा आसान होने की उम्मीद है। इसी वजह से निर्माणाधीन सड़क में सामने आई खराबी को लेकर स्थानीय स्तर पर जांच की मांग की जा रही है।

एनएच ने जल्द मरम्मत की बात कही

एनएच के अधिशासी अभियंता रवींद्र पाल सिंह ने बताया कि बारिश के कारण राम वनगमन पथ का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें  सीतापुर: मदरसे में रह रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म... आरोपी प्रबंधक फरार, पत्नी हिरासत में

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button