Lucknow CityUttar Pradesh

UP Flood : 26 जिलों में संकट, सरकार का मेगा रेस्क्यू ऑपरेशन, 19,496 लोगों को निकाला सुरक्षित

प्रशासन हाई अलर्ट पर, 1,634 बाढ़ चौकियां और 1,072 मेडिकल टीमें तैनात, 6.83 लाख लंच पैकेट व 1.11 लाख राहत किट बांटी गईं, जनहानि शून्य

लखनऊ, 8 सितंबर 2026:

यूपी में बाढ़ की चुनौती के बीच प्रदेश सरकार ने राहत और बचाव अभियान को और तेज कर दिया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलों के बीच प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्टिव मोड में है। सरकार का दावा है कि प्रभावित लोगों तक भोजन, राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जा रही हैं। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक अब तक 19,496 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। इसके साथ ही बाढ़ से जनहानि शून्य है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 1,634 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 1,072 मेडिकल टीमें गठित की गई हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने के अभियान में 2,161 नाव और मोटरबोट लगातार जुटी हुई हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को ही करीब 6,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रभावित परिवारों के लिए प्रदेश में 1,315 शरणालय बनाए गए हैं। इनमें जरूरतमंदों को ठहराने और भोजन समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें:

राहत सामग्री की बात करें तो अब तक 6.83 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.11 लाख से ज्यादा बाढ़ राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। बाढ़ के बाद बीमारियों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी जोर दिया है। प्रभावित इलाकों में 6.68 लाख क्लोरीन टैबलेट और 2.60 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट बांटे गए हैं।
up-flood-26-districts-rescue-operation-yogi-government-relief (2)

बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के मामलों में भी प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दी जा रही है। अब तक 1,490 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है, जिनमें से 1,272 मामलों में सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।

प्रदेश के ये जिले हैं बाढ़ से प्रभावित

प्रदेश के 26 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीर नगर, रामपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी शामिल हैं।
बाढ़ का दबाव कायम है, लेकिन सरकार ने राहत मशीनरी को पूरी ताकत से मैदान में उतार दिया है। अब सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित इलाकों में इसी रफ्तार को बनाए रखना और हर जरूरतमंद तक समय पर मदद पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें  अब सिर्फ काशी ही नहीं… पूर्वी UP के जंगल, Waterfall और घुमावदार सड़कें भी बनेंगी पर्यटकों की पसंद

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button