Varanasi

सिपाही का WhatsApp ग्रुप में इस्तीफा, लिखा- ‘मुझमें विशिष्ट मानव जैसी शक्तियां नहीं’, हड़बड़ा गए अफसर

ट्रॉमा सेंटर में मरीज की ड्यूटी लगाए जाने से तनाव में था सिपाही, दीवान पर पसंदीदा पुलिसकर्मियों को आराम देने का आरोप, अफसरों ने समझाकर इस्तीफा वापस कराया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र

वाराणसी, 8 सितंबर 2026:

यूपी के वाराणसी के रामनगर थाने में तैनात सिपाही देवगन चौहान ने 24 घंटे लगातार ड्यूटी से परेशान होकर थाने के WhatsApp ग्रुप में इस्तीफा पत्र डाल दिया। इस ग्रुप में पुलिस अधिकारी भी जुड़े थे। पत्र सामने आने के बाद पुलिस महकमे में मामला चर्चा में आ गया। अधिकारियों ने सिपाही से बात कर उसकी काउंसलिंग की, जिसके बाद उसने इस्तीफा वापस ले लिया।

मरीज के साथ लगाई गई ड्यूटी से था परेशान

देवगन चौहान ने अपने पत्र में लिखा कि वह सप्ताह भर लगातार 24 घंटे काम करने की स्थिति में नहीं है। उसने स्वेच्छा से नौकरी से कार्यमुक्त किए जाने की बात कही। पत्र में उसने अपनी क्षमता को लेकर भी सवाल उठाए। कहा कि मुझमें विशिष्ट मानव जैसी शक्तियां नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रॉमा सेंटर में इलाज करा रहे एक मरीज को अस्पताल ले जाने की ड्यूटी लगातार लगाए जाने से सिपाही तनाव में था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घरेलू वजहों से भी वह परेशान चल रहा था। इसी दौरान आवेश में उसने इस्तीफा लिखकर ग्रुप में भेज दिया।

ये भी पढ़ें:

अधिकारियों ने समझाकर मनाया

एसीवी विजय प्रताप सिंह के मुताबिक, सिपाही परसों रात ड्यूटी करने के बाद गया था। उसे सुबह मरीज को अस्पताल ले जाने की जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में सिपाही ने फोन कर बताया कि वह स्वेच्छा से नौकरी करना चाहता है। अधिकारियों से बातचीत के बाद उसने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

varanasi-constable-whatsapp-group-resignation-24-hour-duty1

दीवान पर लगाया ड्यूटी में भेदभाव का आरोप

सिपाही ने थाने के एक दीवान पर ड्यूटी लगाने में अनियमितता का आरोप भी लगाया। उसका कहना था कि दीवान अपने पसंदीदा आरक्षियों को आराम देता है, जबकि दूसरे पुलिसकर्मियों की दिन-रात ड्यूटी लगाने की कोशिश की जाती है। फिलहाल अधिकारियों से बातचीत के बाद सिपाही ने WhatsApp ग्रुप से इस्तीफा पत्र डिलीट कर दिया। हालांकि, ग्रुप के किसी सदस्य ने पत्र सेव कर लिया था। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें  नवरात्रि के दौरान वाराणसी में बंद रहेंगी मांस की दुकानें, नगर निगम ने की घोषणा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button