Sports

Asian Games 2026 : भारत का मिशन मेडल जारी, UP की प्राची ने रेस में ब्रॉन्ज, तजिंदरपाल ने शॉट पुट में जीता सिल्वर

महिला 400 मीटर में 53.21 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं प्राची चौधरी, सहारनपुर की 29 साल की एथलीट ने भारत के खाते में जोड़ा 30वां मेडल, तजिंदरपाल सिंह तूर ने 20.64 मीटर के थ्रो के साथ लगातार तीसरे एशियन गेम्स में पदक जीता

स्पोर्ट्स डेस्क, 27 सितंबर 2026:

जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत अब तक 30 मेडल जीत चुका है। इसी कड़ी में यूपी के सहारनपुर की प्राची चौधरी ने महिला 400 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के खाते में 30वां पदक जोड़ा। प्राची ने फाइनल में 53.21 सेकंड का समय निकाला और तीसरे स्थान पर रहीं। इसी दिन पुरुषों के शॉट पुट में तजिंदरपाल सिंह तूर ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत की पदक संख्या में एक और इजाफा किया।

प्राची ने 53.21 सेकंड में पूरी की रेस

महिला 400 मीटर फाइनल में बहरीन की सलवा नासेर ने 49.20 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने रेस के दौरान Asian Games Record भी बनाया। ईरान की जहरा जारेई मनूजान 52.38 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। प्राची ने 53.21 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज अपने नाम किया। इसी रेस में भारत की किरण पहल भी उतरी थीं। उन्होंने 53.41 सेकंड का समय लिया और पांचवें स्थान पर रहीं। दक्षिण कोरिया की सियोयून किम 53.38 सेकंड के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

भारत के खाते में 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज

प्राची के पदक के बाद Asian Games 2026 में भारत के कुल मेडल की संख्या 30 हो गई। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। प्राची का प्रदर्शन खास रहा क्योंकि उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर रेस में भारत को पोडियम फिनिश दिलाई।

ये भी पढ़ें:

asian-games-2026-prachi-chaudhary-bronze-tajinderpal-singh-toor-silver (2)

तजिंदरपाल ने शॉट पुट में जीता सिल्वर

पुरुषों के शॉट पुट में भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर ने 20.64 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। तूर इससे पहले 2018 और 2022 Asian Games में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इस बार वह गोल्ड की हैट्रिक पूरी नहीं कर सके, लेकिन लगातार तीसरे एशियन गेम्स में पदक जीतने में सफल रहे।

तजिंदरपाल का रिकार्ड तोड़कर ईरान ने जीता गोल्ड

ईरान के मोहम्मदरेजा तैयबीसे ने 20.81 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। उनके इस प्रयास से Asian Games Record भी बना। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2018 में तजिंदरपाल सिंह तूर ने 20.75 मीटर के थ्रो के साथ बनाया था। सऊदी अरब के मोहम्मद टोलू ने 20.48 मीटर के प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

पुरुष 400 मीटर में पांचवें स्थान पर रहे विशाल

महिला 400 मीटर के बाद हुए पुरुषों के 400 मीटर फाइनल में भारत के विशाल टीके पदक नहीं जीत सके। उन्होंने 45.48 सेकंड में रेस पूरी की और आठ खिलाड़ियों के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे। थाईलैंड के जोशुआ एटकिंसन ने 44.90 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। यूएई के सुलेमान अब्दुलरहमान ने सिल्वर, जबकि जापान के युकी जोसेफ नाकाजिमा ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें  क्रिकेट से कुश्ती तक...काशी की बेटियां खेल के मैदान पर लिख रहीं नया इतिहास

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link