Lucknow CityNational

Bank Alert : आज खुले हैं बैंक, कल से दिक्कत! 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल के बाद छुट्टियों की मार

हफ्ते में 5 दिन प्रभावित रहेंगी सेवाएं, देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल पर, खाते से जमा-निकासी से लेकर ई-केवाईसी और लोन के काम होंगे प्रभावित

लखनऊ, 27 सितंबर 2026:

रविवार होने के बावजूद आज लखनऊ सहित देशभर में बैंक खुले हैं लेकिन ग्राहकों के लिए अगले पांच दिन मुश्किल भरे रहने वाले हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सोमवार से बुधवार यानी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल रहेगी। इसके बाद दो अक्टूबर को गांधी जयंती और चार अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। ऐसे में अगले सप्ताह पांच दिनों तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा और ग्राहकों को सिर्फ दो दिन बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी।

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, भेदभाव रहित पीएलआई योजना समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले होने वाली इस हड़ताल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में कामकाज ठप रहने की संभावना है।

ग्राहकों को किन कामों के लिए करना पड़ेगा इंतजार?

हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में खाते से जमा-निकासी, नया खाता खुलवाने, ई-केवाईसी, ऋण संबंधी काम और बिल भुगतान जैसी सेवाएं प्रभावित होंगी। जरूरी बैंकिंग काम के लिए शाखा पर निर्भर ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन सेवाओं पर हड़ताल का असर अलग-अलग बैंक और सेवा के स्तर पर निर्भर करेगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों के मुताबिक, तीन दिवसीय हड़ताल से लखनऊ में करीब साढ़े सात हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:

bank-strike-september-twenty-eight-to-thirty-three-days-banking-services-affected (2)

तीन दिन की हड़ताल खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को बैंक खुलेंगे लेकिन अगले दिन दो अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश रहेगा। शनिवार को बैंक खुलेंगे और इसके अगले दिन रविवार होने के कारण फिर अवकाश रहेगा। इस तरह ग्राहकों के लिए बैंकिंग काम निपटाने को अगले सप्ताह केवल दो कार्यदिवस ही प्रभावी रूप से उपलब्ध होंगे।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव के मुताबिक आरबीआई को आपात परिस्थितियों में अवकाश के दिन भी बैंक खोलने का अधिकार है। ऐसे दिन काम करने वाले कर्मचारियों को ओवरटाइम और बैंक अधिकारियों को डिसकंफर्ट अलाउंस का भुगतान किया जाना होगा। फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि यदि तीन दिवसीय हड़ताल के बाद भी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें  Screen पर नहीं, अब कागज पर दिखेंगे सपने... हाथरस SP ने बच्चों की कलम को दिए ‘पंख’

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link