Uttarakhand

Dehradun News: शराब दुकानों पर आधी रात छापे, ओवररेटिंग पकड़ी, 42 बोतलों के बैच नंबर निकले संदिग्ध

डीएम के निर्देश पर कई इलाकों में एक साथ चला चेकिंग अभियान, अनधिकृत सेल्समैन से लेकर रेट लिस्ट तक मिलीं गड़बड़ियां, दुकानदारों पर कार्रवाई की तैयारी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 1 अक्टूबर 2026:

देहरादून में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और मनमानी की शिकायतों को लेकर प्रशासन ने बुधवार देर रात बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। डीएम के निर्देश पर अलग-अलग मजिस्ट्रेट की टीमों ने शहर के कई इलाकों में शराब की दुकानों पर एक साथ छापेमारी कर स्टॉक, बिक्री अभिलेख, बैच नंबर और निर्धारित बिक्री दर समेत कई बिंदुओं की जांच की। इस दौरान कई दुकानों पर नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं।

आईएसबीटी की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत सही पाई गई। जांच के दौरान दुकान में रखी 42 शराब की बोतलों के बैच नंबर उपलब्ध अभिलेखों से मैच नहीं हुए। मौके पर अनधिकृत सेल्समैन भी मिला जबकि निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी। टीम ने स्टॉक और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों को भी खंगाला।

ये भी पढ़ें:

सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी और एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में माजरा, पटेलनगर और आसपास के क्षेत्रों में जांच हुई। वहीं प्रेमनगर में स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। एसडीएम मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा की टीम को यहां भी अनधिकृत सेल्समैन मिले। दस्तावेजों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की गई।

dehradun-news-wine-shops-raid-overrating-batch-number (2)

जाखन और राजपुर रोड क्षेत्र में भी ओवररेटिंग और रिकॉर्ड में गड़बड़ी सामने आई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद और हर्षिता सिंह के नेतृत्व में हुई जांच में कई दुकानों के स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं मिले। रेट लिस्ट और आबकारी विभाग का शिकायत नंबर भी प्रदर्शित नहीं था।

कुछ दुकानों पर अनधिकृत सेल्समैन और ओवररेटिंग के मामले सामने आए। डीएम ने अधिकारियों को नियमित औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवररेटिंग और दूसरी अनियमितताओं के खिलाफ आकस्मिक एवं सघन चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें  पेड़ कटान के विरोध में उतरे पर्यावरणविद्, बोले- वन्यजीवों का घर छिना तो बढ़ेगा संघर्ष

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link