Uttar Pradesh

संभल हिंसा पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान: “20% पर पत्थरबाजी, 50% हुए तो बहू-बेटियों को उठा लेंगे”

झांसी,25 नवंबर 2024

बागेश्वर धाम से शुरू हुई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सोमवार को झांसी पहुंची। यह यात्रा रामराजा सरकार, ओरछा तक जाएगी। झांसी में स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। संभल हिंसा पर शास्त्री ने कहा कि 20% लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं, अगर 50% हो गए तो बहू-बेटियों को उठा ले जाएंगे। उन्होंने हिंदुओं से सड़कों पर उतरने और एकजुट होने की अपील की।धीरेंद्र शास्त्री ने इसे एक आध्यात्मिक जन जागृति यात्रा बताया और कहा कि यह सनातन के सिपाहियों का प्रयास है, जो समाज को भेदभाव से मुक्त करने का संकल्प है। उन्होंने इसे आदि शंकराचार्य, श्री राम, और भगवान कृष्ण की परंपरा से प्रेरित बताया। यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और सनातन धर्म की रक्षा करना है।

ये भी पढ़ें  तेज रफ्तार डंपर ने भाई-बहन को कुचला... दोनों की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link