Uttar Pradesh

अंडरपास में जलभराव में फंसी मेडिकल यूनिवर्सिटी की बस, कमर तक पानी से बाहर आया स्टॉफ

अशरफ अंसारी

इटावा, 11 जुलाई 2025:

यूपी के इटावा जिले में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की बस सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अंडरपास में लबालब भरे पानी में फंस गई। बस में 20 लोगों ल स्टॉफ सवार था। पुलिस की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इटावा से मैनपुरी को जोड़ने वाला अंडरपास बारिश के दौरान हमेशा सुर्खियों में रहता है। गुरुवार की शाम को शाम सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से स्टॉफ को लेकर एक बस शहर की तरफ आ रही थी तभी अचानक से अंडरपास में भरे पानी में फंस गई। कमर से ऊपर तक भरा पानी किसी गहरे तालाब की शक्ल ले चुका था। बस जब बीच में पहुंची तो उसका इंजन बंद हो गया।

ये भी पढ़ें:

बाहर भरा पानी बस के अंदर भी दाखिल हो गया। बस में महिलाएं भी सवार थीं। बाहर हो रही बारिश में और मुसीबत पैदा कर दी। सूचना पाकर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस की मदद से यात्री सुरक्षित बाहर आ सके। बैगों को हाथों से ऊपर उठाए स्टॉफ को काफी दूर तक पैदल चलकर सुरक्षित जगह आना पड़ा। इज़के बाद क्रेन की मदद से बंद हो चुकी बस को बाहर निकाला गया। बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी हो कई बार वाहन फंस चुके है। ढलान होने के कारण बारिश का सारा पानी कुछ घण्टों में यहां तालाब की शक्ल ले लेता है। कभी कभार मोटर पंप के जरिए पानी को बाहर निकाला जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बहराइच : सालार गाजी की दरगाह पर मेले की अनुमति नहीं... हाईकोर्ट ने दिए ये निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link