Entertainment

Reporting Live Trailer Release : जर्नलिस्ट बनीं परिणीति, एक सवाल ने खोली रेत के काले कारोबार की परत

अवैध रेत खनन की पड़ताल करतीं पत्रकार के किरदार में नजर आईं परिणीति चोपड़ा, जांच के दौरान मिलती हैं धमकियां होते हैं हमले, देवेन भोजानी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में, Netflix पर 9 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, 3 अक्टूबर 2026:

परिणीति चोपड़ा की नई फिल्म Reporting Live का Trailer रिलीज हो गया है। Netflix की इस Investigative Thriller में परिणीति एक खोजी पत्रकार का किरदार निभा रही हैं, जो अवैध रेत खनन के पीछे चल रहे पूरे नेटवर्क की पड़ताल करती है। शुरुआत एक हादसे से होती है, लेकिन जांच आगे बढ़ते ही मामला रेत के अवैध कारोबार तक पहुंच जाता है।

अधिकारी से सवाल, जवाब में टालने की कोशिश

ट्रेलर में परिणीति एक अधिकारी का इंटरव्यू करती नजर आती हैं। वह एक हादसे को लेकर सवाल पूछती हैं तो अधिकारी इसे पुराने पुल से जुड़ी दुर्घटना बताकर बात खत्म करने की कोशिश करता है। इसके बाद पत्रकार सीधे जिले में अवैध रेत खनन की स्थिति पर सवाल कर देती है। इस सवाल से अधिकारी भी असहज नजर आता है।

रेत के कारोबार को बताया गया ब्राउन गोल्ड

जांच के दौरान परिणीति को चेतावनी दी जाती है कि अगर उनका कैमरा दिख गया तो जान खतरे में पड़ सकती है। वह हैरानी से पूछती हैं कि सिर्फ रेत के लिए इतना खतरा क्यों है। इसके जवाब में उन्हें बताया जाता है कि यह मामूली रेत नहीं, बल्कि ब्राउन गोल्ड है। यहीं से फिल्म की कहानी अवैध खनन के बड़े नेटवर्क की तरफ बढ़ती दिखाई देती है।

सबूत जुटाने के साथ बढ़ता जाता है खतरा

परिणीति का किरदार पड़ताल के दौरान दस्तावेज और दूसरे सबूत जुटाता है। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, मुश्किलें भी बढ़ती जाती हैं। ट्रेलर में पत्रकार को हमलों का सामना करते दिखाया गया है। इसके बावजूद वह पीछे हटने के बजाय अपनी जांच जारी रखती है।

परिवार से कहती हैं, इस बार हार गई तो…

ट्रेलर में परिणीति का किरदार अपने परिवार से कहता है कि इस बार अगर वह हार गई तो हमेशा के लिए हार जाएगी। फिल्म में यही जिद उसकी खोजी पत्रकारिता को आगे ले जाती है। अब कहानी में वह अवैध रेत खनन के पीछे मौजूद लोगों तक पहुंच पाती है या नहीं, यह फिल्म देखने पर पता चलेगा।

9 अक्टूबर को Netflix पर आएगी फिल्म

Reporting Live को 9 अक्टूबर को OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन भी नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर एक पत्रकार की पड़ताल, अवैध Mining Network और उसके सामने खड़े खतरे के इर्द-गिर्द कहानी तैयार करता है।

ये भी पढ़ें  वैलेंटाइन डे : बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक सॉन्ग रिलीज... सलमान व चित्रांगदा की केमिस्ट्री ने जीता दिल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link