Entertainment

वरुण धवन ने दिल्ली में किया फिल्म ‘बेबी जॉन’ का प्रमोशन

नई दिल्ली , 17 दिसम्बर 2024:

हाल ही में वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे थे। यहां के द इंपीरियल होटल में प्रमोशनल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कलीज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का ट्रेलर ‘बेबी जॉन’ की दुनिया की झलक दिखाता है, जो एक्शन, मनोरंजन, हास्य और थिरकने वाले ट्रैक का एक बेहतरीन संयोजन है। दिग्गज एस. थमन का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर ट्रेलर को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है, जिससे दर्शक और अधिक देखने के लिए उत्सुक हो जाते हैं।

अपनी इस फिल्म के बारे में वरुण धवन ने कहा, ”बेबी जॉन’ का हिस्सा बनकर मैं बेहद रोमांचित हूं। यह फिल्म एक गहरी भावनात्मक और शक्तिशाली यात्रा है और इस विशेष किरदार को जीवंत करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। ट्रेलर इस कहानी की तीव्रता और दिल की एक झलक मात्र है और मैं दर्शकों द्वारा इसे बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ वरुण ने आगे कहा, ‘इस प्रोजेक्ट पर काम करना वाकई खास अनुभव रहा है और मैं इस अनुभव को सभी के साथ साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।’

ये भी पढ़ें:

मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित, ‘बेबी जॉन’ एक बड़ा सिनेमाई ड्रामा है, जिसे आप मिस करने की गलती नहीं कर सकते।

Advertisement

ये भी पढ़ें  'भूल भुलैया 3' का धमाकेदार टीजर रिलीज, मंजुलिका की वापसी और रूह बाबा की जबरदस्त टक्कर, इसदिवाली, तैयार हो जाइए डर और हंसी के महासंग्राम के लिए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link