ElectionsLucknow City

Up News: ‘योगी ने हिसाब दिया, अब अखिलेश अपना रिकॉर्ड बताएं’, मंत्री राजभर का अखिलेश यादव पर सीधा हमला

सुभासपा प्रमुख ने X पर सपा मुखिया से योगी सरकार के गांवों के विकास का मुकाबला अपने शासन के रिकॉर्ड से करने को कहा, इससे पहले ‘परिवार, दौलतमंद और अपराधी’ कहकर PDA पर साधा था निशाना

लखनऊ, 3 अक्टूबर 2026:

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) 2027 से पहले सियासी बयानबाजी लगातार तीखी होती जा रही है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गांवों के विकास और उनकी पिछली सरकार के रिकॉर्ड को लेकर सीधा हमला बोला है।

मंत्री राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अखिलेश यादव को टैग करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव के विकास को समुदाय और जाति विशेष की राजनीति से ऊपर रखकर काम का हिसाब सामने रखा है। अब अखिलेश यादव भी अपने शासन का हिसाब दें।

सुभासपा प्रमुख ने सवाल किया कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में विकास का आधार गांव की जरूरत था या समुदाय और जाति विशेष? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या सत्ता के करीब माने जाने वाले लोगों के प्रभाव वाले गांवों को प्राथमिकता मिलती थी और बाकी गांव इंतजार करते थे। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि दशकों तक गांव के नाम पर राजनीति करने के बाद व्यवस्था बदलने के लिए उसने क्या किया।

ये भी पढ़ें:

सुभासपा अध्यक्ष ने योगी सरकार की ग्राम सचिवालय व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि आज ग्राम सचिवालय गांव में सरकारी सेवाओं का केंद्र बन रहे हैं। उनके मुताबिक कामकाज डिजिटल हुआ है और व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ी है। राजभर ने दावा किया कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बने हैं और गांव का नौजवान अपने ही गांव में रोजगार से जुड़ रहा है।

राजभर ने अपने पोस्ट के अंत में अखिलेश यादव से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना रिकॉर्ड सामने रख दिया है, अब वह भी अपना रिकॉर्ड बताएं। इससे पहले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजभर अखिलेश के PDA फॉर्मूले पर भी तंज कस चुके हैं। उन्होंने ‘PDA’ की व्यंग्यात्मक व्याख्या ‘परिवार, दौलतमंद और अपराधी’ के रूप में करते हुए प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी का जिक्र किया था।

ये भी पढ़ें  दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में हाई अलर्ट: अयोध्या, काशी, मथुरा समेत सभी प्रमुख शहरों में सुरक्षा कड़ी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link