Lucknow CityUttar Pradesh

कांग्रेस का हल्लाबोल: OBC की जातिवार गिनती के लिए जनभवन घेरने पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस से धक्का-मुक्की

लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष मनोज यादव के गिरने का दावा, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जनगणना में जातियों की स्पष्ट ड्रॉपडाउन सूची की मांग

लखनऊ, 5 अक्टूबर 2026:

UP में जातिवार जनगणना और आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी की मांग को लेकर कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग ने सोमवार को लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। ओबीसी कांग्रेस के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनभवन (राजभवन) का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस की धक्का-मुक्की में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष मनोज यादव गिर गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग का कहना है कि जनगणना में ओबीसी की वास्तविक आबादी सामने आने के बाद ही आरक्षण, सरकारी नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी संसाधनों में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी का रास्ता साफ होगा। पार्टी का आरोप है कि ओबीसी वर्ग को उसकी जनसंख्या के अनुपात में अधिकार और प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।

up-congress-obc-protest-lucknow-caste-census-raj-bhavan (2)

ये भी पढ़ें:

जातिवार गिनती के लिए ड्रॉपडाउन सूची की मांग

ओबीसी कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जनगणना-2027 में ओबीसी की जातिवार गिनती की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को जातियों की स्पष्ट ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराई जाए जिससे अलग-अलग नाम या वर्तनी के कारण आंकड़ों में किसी तरह की विसंगति न आए। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक ओबीसी की गणना को लेकर व्यवस्था पहले से स्पष्ट और पारदर्शी हो।

Advertisement

मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने के संकेत

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जातिगत जनगणना की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं लेकिन पार्टी के मुताबिक अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

up-congress-obc-protest-lucknow-caste-census-raj-bhavan (3)

ओबीसी कांग्रेस ने प्रदर्शन को अधिकार और हिस्सेदारी की लड़ाई बताते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। संगठन की मांग है कि जनगणना में ओबीसी की स्पष्ट गिनती, जातियों की ड्रॉपडाउन सूची और सुरक्षा संबंधी कानून से जुड़ी मांगों पर सरकार ठोस कदम उठाए। लखनऊ का यह प्रदर्शन इसी मुद्दे पर सरकार पर दबाव बढ़ाने की कांग्रेस की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें  महिला वकील के साथ सनसनीखेज वारदात, नहर में मिली नग्न लाश

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link