Uttar Pradesh

हद है,अब चीन के आमों की तस्करी

महाराजगंज(उत्तर प्रदेश), 11 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज ज़िले में भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने एक पिकअप पर लदे 126 कैरेट चाइनीज आम किए बरामद किए हैं।

भारत नेपाल सीमा पर तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है बीते दिनों चीनी लहसुन और लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी के मामले के बीच अब गुरुवार को यह मामला सामने आया।

एसएसबी जवानों ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत श्यामकाट गांव के बगीचे से चाइनीज आम बरामद किया है । इस मामले में पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को नौतनवा कस्टम को सुपुर्द कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।

एसएसबी 22 वाहिनी के सेनानायक शंकर सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान रूटीन चेकिंग पर थे तभी नेपाल सीमा से सटे भारतीय गांव श्यामकाट के बगीचे में लखनऊ नंबर की एक पिकअप दिखाई दी। संदेह होने पर जब पिकअप की तलाशी ली तो उसमें आम पाया गया । पिकअप में चालक ने बताया कि यह आम चाइनीज है जिसे लखनऊ मंडी में पहुंचना था । जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप को अपने कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में लिया। ।

ये भी पढ़ें  यूपी में पहली बार: डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link