National

मुंबई में मौसम ने ली करवट,आंधी-तूफान के साथ बारिश,पढ़ें मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान

11 अक्टूबर 2024

दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों से बारिश नहीं हुई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने लग गई है। इस कारण मध्य प्रदेश में बादल छाने लगे हैं।

आज (शुक्रवार) इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में बारिश के आसार हैं। वहीं, महाराष्ट्र के कई शहरों में बीती रात तेज बारिश हुई। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड ने दस्तक दे दी है। बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड में बर्फबारी हुई।

मुंबई में बारिश का येलो अलर्टमौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज महाराष्ट्र के 29 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया। मुंबई, नवी मुंबई और रायगढ़ में तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर को कोंकण और गोवा के लिए बारिश के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है।

आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी में गर्मी अभी भी बरकरार है। लोगों को रात होते ही एसी लगाना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल दस दिनों तक मौसम उमस भरा रहेगा। आज (शुक्रवार) दिल्ली में न्यूनतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें  धोनी के बाद स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को सेना में मिला ये ओहदा... रक्षा मंत्री ने दी मानद उपाधि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link