Uttarakhand

केदारनाथ रोपवे परियोजना को मिले रफ्तार, मुख्य सचिव बोले- समय से पूरा करें काम, कई प्रस्ताव मंजूर

सचिवालय में उत्तराखंड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड के निदेशक मंडल की हुई बैठक, अधिकारियों को वन स्वीकृति से जुड़े प्रस्ताव पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश, गौरीकुंड व सोनप्रयाग के पास पार्किंग के लिए बनाएं योजना

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 9 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड में केदारनाथ रोपवे परियोजना को गति देने के लिए मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। शुक्रवार को सचिवालय में नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) के तहत उत्तराखंड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक हुई। इसमें विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में मुख्य रूप से केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को वन स्वीकृति से जुड़े प्रस्ताव शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही वनीकरण के लिए चिह्नित भूमि का समानांतर रूप से पुनः सत्यापन करने को कहा। उन्होंने परियोजना की निर्धारित अलाइनमेंट के अनुसार प्रत्येक गतिविधि का कार्ययोजना चार्ट (PERT Chart) तैयार कर बोर्ड के सामने प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर राजस्व भूमि पर टावर बनाए जाने हैं और वन स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है, वहां टावर की नींव का कार्य शुरू किया जाए। साथ ही यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्यों में भी तेजी लाने को कहा।

ये भी पढ़ें:

मुख्य सचिव ने गौरीकुंड और सोनप्रयाग के पास पार्किंग, जनसुविधाओं और आवासीय सुविधाओं के विकास के लिए समुचित योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के व्यस्ततम समय में निर्माण कार्य जारी रहने के बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पहले से योजना बनाई जाए। बैठक में सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव विनीत कुमार सहित NHLML के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Draft Voter List : चुनाव आयोग ने Political Parties को कॉपी सौंपी, समझाया पूरा प्लान

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link