Uttarakhand

मिशन 2027 के लिए भाजपा ने बदली रणनीति… नितिन नबिन ने कमजोर सीटों पर बढ़ाया फोकस

हार वाली सीटों के साथ कम अंतर से जीती विधानसभा सीटों पर भी भाजपा अब अलग प्लान के तहत काम करेगी, देहरादून बैठक में संगठन विस्तार, बूथ मैनेजमेंट और बुद्धिजीवियों से संवाद अभियान को लेकर तैयार की गई रणनीति

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 29 मई 2026:

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अभी से संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। देहरादून में आयोजित सांसदों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन ने चुनावी रणनीति को लेकर साफ संदेश दिया कि कमजोर सीटों पर संगठन की पकड़ मजबूत करनी होगी। बैठक में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियान बढ़ाने और कोर कमेटी के लगातार प्रवास पर जोर दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी अब उन विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस करेगी जहां पिछली बार भाजपा को हार मिली थी। इसके साथ ही जिन सीटों पर जीत का अंतर दो हजार वोट से कम रहा, वहां भी अलग रणनीति के तहत काम किया जाएगा। इन सीटों पर संगठन की गतिविधियां बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-29 at 7.08.50 PM

बैठक में यह भी तय किया गया कि भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में 100 बुद्धिजीवियों से संवाद स्थापित करेगी। पार्टी का मानना है कि अलग-अलग वर्गों से सुझाव लेने से संगठन को जमीनी मुद्दों को समझने में मदद मिलेगी। इन संवाद कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं और संगठन की रणनीति को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा।

नितिन नबिन ने बैठक में जनप्रतिनिधियों को मिशन 2027 के लिए पूरी ताकत से जुटने को कहा। उन्होंने बूथ स्तर की मजबूती को चुनावी जीत का सबसे अहम आधार बताते हुए संगठन के हर पदाधिकारी को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। बैठक में चुनावी प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और क्षेत्रीय समीकरणों को लेकर भी चर्चा हुई।

प्रदेश पदाधिकारी बैठक को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय की हत्या: दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button