Ayodhya

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दर्शन कर हनुमानगढ़ी में टेका माथा

निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अयोध्या आने को सौभाग्य बताया, कहा- पर्वों के पावन समय रामनगरी आना सिर्फ प्रभु की मर्जी से ही संभव, देर तक घेरे रहे प्रशंसक

अनिल निषाद

अयोध्या, 11 अक्टूबर 2026:

भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत रविवार को यूपी की रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी के दरबार में माथा टेका। दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर उन्होंने आशीर्वाद लिया।

दर्शन-पूजन मेरे लिए सुखद अनुभव

रविवार की दोपहर दर्शन के बाद कंगना रनौत थोड़ी देर के लिए मीडिया से भी रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि पर्वों के पावन समय में रामलला व हनुमान जी के दर्शन का सौभाग्य मिला है। इस दौरान अयोध्या पहुंचकर प्रभु के दर्शन करना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि वह प्रसाद लेकर घर जा रही हैं। नवरात्र का पहला दिन और अयोध्या आना ये सिर्फ प्रभु की मर्जी से ही हो सकता है। ये उनके लिए सौभाग्य की बात है।

ये भी पढ़ें:

kangana-ranaut-ayodhya-ram-lalla-darshan-hanuman-garhi-navratri (2)

Advertisement

निजी कार्यक्रम में भी लिया हिस्सा

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या आई थीं। इस दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन भी किया। इस दौरान उनके प्रशंसक भी जुटने लगे। ऑटोग्राफ लेकर साथ मे सेल्फी लेने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें  राम मंदिर : कांग्रेस ने चढ़ावा घपले को बताया संगठित लूट... अजय राय ने BJP-RSS को ठहराया जिम्मेदार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link