Lucknow City

Lucknow News : बिजली कटौती का बड़ा अलर्ट! जानिए किन इलाकों में घंटों गुल रहेगी सप्लाई

IIM रोड से गोमतीनगर तक संकट, मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग समय पर बंद रहेगी सप्लाई, 11 बजे से शाम तक इन कॉलोनियों के उपभोक्ता रहें सतर्क

लखनऊ, 12 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज दिन में बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। शहर के कई इलाकों में बिजली उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्य के चलते निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आईआईएम रोड, गोमतीनगर और ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में जरूरी काम निपटाने, मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने और पानी की व्यवस्था करने के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

आईआईएम रोड क्षेत्र में दो बार कटेगी बिजली

शहर के आईआईएम रोड उपकेंद्र से जुड़े एसआर कॉलोनी, बालाजी एन्क्लेव, अनंत विहार, केंद्रीय विद्यालय, मेडिकल कैरियर, डेंटल कॉलेज, सहारा सिटी होम और ज्ञान सिटी में सुबह 11 बजे से 11:45 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में शाम पांच बजे से 5:45 बजे तक भी बिजली बंद रहेगी।

इसके अलावा शास्त्री होटल, सुभाष कॉलेज, मुबारकपुर एरिया, राम चंद्र मिशन कॉलोनी, आरकेपुरम कॉलोनी, दिगुरिया गांव, अलीनगर, रोशनाबाद, घैला, मानखेड़ा, भुड़पुरवा, बरी एन्क्लेव, मुतक्कीपुर, चंदननगर, तरहिया और सदाबहार कॉलोनी के उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती के लिए तैयार रहना होगा।

ये भी पढ़ें:

गोमतीनगर और ग्वारी कलवर्ट में भी सप्लाई प्रभावित

गोमतीनगर कॉलोनी के विराजखंड उपकेंद्र से जुड़े विनम्रखंड-1, विनम्रखंड-2, विनम्रखंड-3, विराजखंड-5 और तखवा गांव में दोपहर एक बजे से 45 मिनट तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के विकासखंड क्षेत्र के कुछ उपभोक्ताओं को दोपहर एक बजे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी।

Advertisement

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह

बिजली बंद रहने के दौरान परेशानी से बचने के लिए पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले ही चार्ज कर लें। निर्धारित समय में बदलाव होने की स्थिति में बिजली बहाली का समय भी प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में सिंधी समाज ने ऐसे मनाया थदड़ी पर्व, जानें क्या है शीतला माता से जुड़ी मान्यता

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link