Lucknow City

लखनऊ में भीषण अग्निकांड : 3 मंजिला मकान धू-धूकर जला, युवती ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग

सरोजनीनगर क्षेत्र के दरोगा खेड़ा में हुआ हादसा, किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने मासूम समेत 5 लोगों को सुरक्षित निकाला

लखनऊ, 2 अप्रैल 2026:

यूपी की लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के दरोगा खेड़ा में गुरुवार तड़के एक भीषण अग्निकांड ने हड़कंप मचा दिया। एक सराफा कारोबारी के तीन मंजिला मकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। उस समय मकाश की दूसरी मंजिल पर छह लोग गहरी नींद में सो रहे थे। तीसरी मंजिल पर आग किचन से कमरों की ओर बढ़ी तो अफरा-तफरी मच गई।

जान बचाने की कोशिश में 22 वर्षीय तन्नू घबराकर मकान की दूसरी मंजिल से कूद गई। इस हादसे में वह घायल हो गई। उसे तुरंत सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।

WhatsApp Image 2026-04-02 at 4.49.04 PM

ये भी पढ़ें:

मकान मालिक अजय रस्तोगी (49) के अनुसार तीसरी मंजिल पर बने किचन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। पड़ोसियों के शोर मचाने पर परिवार की नींद खुली और उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सरोजनीनगर और आलमबाग फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर अजय रस्तोगी, उनकी पत्नी अनीता, बेटा विनायक, बेटी शीतल वर्मा और छह वर्षीय पोती विरानिका को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान घर में फंसे पालतू कुत्ते को भी बचा लिया गया।

दमकल अधिकारियों के मुताबिक राहत टीम समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग इतनी भीषण थी कि मकान में लगी लिफ्ट पूरी तरह जल गई और करीब सात एसी समेत भारी घरेलू सामान राख हो गया।

WhatsApp Image 2026-04-02 at 4.49.24 PM

अजय रस्तोगी के मुताबिक इस अग्निकांड में करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया और शॉर्ट सर्किट को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मास्टरप्लान : स्कूल पहुंचेंगे बाल मजदूर, AI बताएगा नौकरी का रास्ता, हर जिले में होगी ये योजना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link