Uttarakhand

उत्तराखंड बन रहा मेडिकल एजुकेशन का हब, रुद्रपुर जुड़ा तो MBBS की हो जाएंगी 775 सीटें

धामी सरकार के पांच वर्ष में शुरु हुए तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज, निजी व सरकारी क्षेत्र में सीटों की संख्या बढ़कर 1700 हो जाएंगी, हर जिले में एक मेडिकल संस्थान स्थापित करने का संकल्प

देहरादून, 13 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन हब बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई का मौका देने के लिए धामी सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। इस संकल्प को अमलीजामा पहनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। गत पांच वर्षों में उत्तराखंड में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। जल्द ही रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में भी 100 सीटें बढ़ने की उम्मीद है।

छह मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 675 सीटें

प्रदेश में अभी हल्द्वानी (नैनीताल), श्रीनगर (पौड़ी), देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इनमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज विगत पांच वर्षों में शुरू हुए हैं। इसके साथ ही रुद्रपुर में भी मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है। जल्द यहां भी 100 एमबीबीएस सीटों का आवंटन हो जाएगा। प्रदेश में अभी छह राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 675 सीटें हैं। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की 100 सीटें जुड़ने से कुल एमबीबीबएस सीटों की संख्या बढ़कर 775 हो जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में चार निजी मेडिकल कॉलेजों की 900 और एम्स ऋषिकेश की 125 सीटों को जोड़कर कुल एमबीबीएस सीटों का आंकड़ा बढ़कर 1700 तक पहुंच जाएगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या

राजकीय मेडिकल कॉलेज के तहत आने वाले दून मेडिकल कॉलेज (देहरादून) में 150 सीटें हैं। इसी तरह राजकीय मेडिकल कॉलेज (हल्द्वानी) में 125 सीटें, राजकीय मेडिकल कॉलेज (श्रीनगर) में 150 सीटें, राजकीय मेडिकल कॉलेज (अल्मोड़ा) में 100 सीटें, राजकीय मेडिकल कॉलेज (हरिद्वार) में 100 सीटें और राजकीय मेडिकल कॉलेज (पिथौरागढ) में 50 सीटें हैं। इसके अलावा निजी मेडिकल कॉलेज के तहत हिमालयन इंस्टीट्यूट (जौलीग्रांट) में 250 सीटें, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज (देहरादून) में 250 सीटें, गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज (देहरादून) में 150 सीटें और ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट (देहरादून) में 250 सीटें हैं।

ये भी पढ़ें:

मेडिकल एजुकेशन में वैश्विक पहचान बनाएगा प्रदेश

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच के परिणाम स्वरूप उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन में देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। भविष्य में उत्तराखंड वैश्विक स्तर पर डॉक्टर, नर्स आदि मानव संसाधन उपलब्ध कराने की स्थिति में आ जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  कांवड़ यात्रा: शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक की जानी हकीकत, मेले की सुरक्षा के लिए बनाई प्लानिंग

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link