CricketSports

IND vs WI T20 : वेस्टइंडीज से भिड़ंत आज, टीम इंडिया ने मैच जीता तो सीरीज पर कब्जा

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच, बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद, भारत 2-1 से आगे, पांच मैचों की खेली जा रही सीरीज, श्रेयस अय्यर और नमन धीर पर टिकीं सभी की नजरें

स्पोर्ट्स डेस्क, 14 अक्टूबर 2026ः

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 2-1 की बढ़त बना रखी है। अगर आज हैदराबाद में खेले जाने वाले चौथे मैच में भारत की टीम जीत हासिल करता है तो सीरीज पर कब्जा हो जाएगा। आज का मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। खेला जाएगा। तीसरे मैच में टीम इंडिया ने 223 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 209 रन ही बना सकी थी। इस तरह देखा जाए तो चौथे मैच में भी बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है।

पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है। भारतीय टीम ने लखनऊ में खेले गए पहले मैच में श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर आठ विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद रांची में दूसरा मुकाबला खेला गया, जहां भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 249 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मेहमान टीम ने पहाड़ जैसे स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में अय्यर एंड कंपनी ने वापसी करते हुए 14 रन से जीत दर्ज की और अब चौथे मुकाबले में जीत हासिल करने पर टीम की नजर होगी।

भारत ने हैदराबाद में खेले अब तक तीनों टी-20 मुकाबले जीते

टीम इंडिया ने हैदराबाद में खेले अब तक तीनों टी-20 मुकाबले जीते हैं। टीम ने इसी मैदान पर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए थे। यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। दोनों टीमों ने इस दौरे पर अब तक 6 मैच खेले हैं। इनमें 3 वनडे और तीन टी-20 मैच खेले गए। इनमें सिर्फ एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम टारगेट डिफेंड कर सकी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 और वेस्टइंडीज ने 11 मुकाबले जीते हैं,जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला।

ये भी पढ़ें:

श्रेयस और नमन सीरीज में भारत के टॉप परफॉर्मर

श्रेयस अय्यर ने सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने तीन मैचों में 226.98 की स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 102 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में नमन धीर ने तीन मैचों में 5 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 31 रन देकर तीन विकेट रहा। नमन ने अपने सभी विकेट छक्का लगने के बाद अगली गेंद पर लिए।

Advertisement

india-vs-west-indies-4th-t20-match-hyderabad-series-win (2)

शेरफेन रदरफोर्ड ने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए

वेस्टइंडीज की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ने तीन मैचों में 189.01 की स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए हैं। वे सीरीज के टॉप रन स्कोरर हैं। उनका पारी में बेस्ट स्कोर 84 रन रहा। गेंदबाजी में रोस्टन चेज ने तीन मैचों में 6 विकेट लिए हैं। वे भी सीरीज के टॉप विकेट टेकर हैं।

हैदराबाद में भी बड़े स्कोर की उम्मीद

हैदराबाद की पिच हाल ही में दोबारा तैयार की गई है। हालांकि फिर भी यहां बड़े स्कोर बनने की उम्मीद है। पिछले दो साल में इस मैदान पर 310, 297, 286 और 277 रन के स्कोर बने हैं। भारत में टी-20 क्रिकेट के टॉप-8 स्कोर में से 4 इसी मैदान पर आए हैं। ओस पड़ने पर बल्लेबाजों को और मदद मिल सकती है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें  17 साल बाद भारत में World Championships का शोर, दिल्ली में भिड़ेंगे बैडमिंटन स्टार, यहां देखें लाइव मैच

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link