EntertainmentFashionUttar Pradesh

काशी पहुंचीं अभिनेत्री राशि खन्ना… सादगी के साथ मनाया जन्मदिन

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 1 दिसंबर 2024 :

फिल्म अभिनेत्री राशि खन्ना ने अपना जन्मदिन शिवनगरी काशी में सादगी के साथ मनाया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ गंगा आरती भी की। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। लिखा… ‘मैं अपना जन्मदिन शाश्वत नगरी काशी में मना रही हूं और यहां ईश्वर की भक्ति में डूबी हूं, जहां समय भी थम जाता है और आत्माएं शांति पाती हैं। बहुत आभारी हूं, हर हर महादेव।’

फिल्म द साबरमती रिपोर्ट से चर्चा में आईं राशि खन्ना ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह भक्ति भाव में डूबी नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के साथ वह गंगा आरती करती दिख रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री नमो घाट भी पहुंचीं।

Advertisement

राशि खन्ना की हालिया रिलीज फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को देश के कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। दर्शकों से ढेर

सारा प्यार पा रही ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को यूपी के साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात में भी टैक्स फ्री किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें  उप्र: भाजपा नेता के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link