Business

Share Market : तेजी के बाद बाजार की रफ्तार थमी, सेंसेक्स टूटा, निफ्टी 23000 के नीचे फिसला

गुरुवार की जोरदार तेजी के बाद शुक्रवार को बाजार में टिक नहीं पाई बढ़त, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट से बाजार पर दबाव, आईटी शेयरों में खरीदारी जारी

बिजनेस डेस्क, 16 अक्टूबर 2026:

देशभर के निवेशकों की नजर शुक्रवार को शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर टिकी रही। शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले BSE Sensex और NSE Nifty में कुछ ही मिनटों में गिरावट आ गई। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटकर 74,116 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,000 के अहम स्तर से नीचे फिसलकर 22,963 पर आ गया।

रिलायंस में गिरावट से बाजार पर दबाव

तकनीकी विश्लेषकों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,000 का स्तर अहम है। इसके ऊपर टिके रहने पर इंडेक्स 23,180 से 23,200 के दायरे तक पहुंच सकता है। हालांकि, 23,200 के आसपास बिकवाली का दबाव बढ़ने की आशंका भी जताई गई है। निफ्टी हाल के निचले स्तरों से उबरकर अपने 20-दिवसीय मूविंग एवरेज से ऊपर पहुंचा है, लेकिन अभी 50-दिवसीय और 200-दिवसीय मूविंग एवरेज से नीचे है। ऐसे में बाजार की मौजूदा तेजी को फिलहाल राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

आईटी शेयरों में खरीदारी जारी

बाजार के कमजोर रुख के बावजूद आईटी शेयरों में खरीदारी बनी रही। टेक महिंद्रा करीब 4.57 फीसदी की बढ़त के साथ प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में रहा। इन्फोसिस में 2.78 फीसदी और टीसीएस में 2.69 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

गुरुवार को बाजार में आई थी जोरदार तेजी

इससे पहले गुरुवार, 15 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत खरीदारी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,533 अंक यानी 2.11 फीसदी चढ़कर 74,315 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 में 374 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी, जिसके बाद यह 22,997 के स्तर पर पहुंच गया था। बैंकिंग और आईटी शेयरों में खरीदारी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को सहारा मिला था।

Advertisement

ग्लोबल मार्केट से मिले थे सकारात्मक संकेत

शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले गिफ्ट निफ्टी करीब 23,106 पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर से लगभग 118 अंक ऊपर था। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट, वॉल स्ट्रीट में सुधार और एशियाई बाजारों में रिकवरी से भारतीय बाजार में मजबूत शुरुआत की उम्मीद बनी थी। अमेरिका में गुरुवार को डाउ जोंस करीब 550 अंक चढ़कर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में भी लगभग 0.3 फीसदी की बढ़त रही। वहीं, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में शुरुआती कारोबार के दौरान 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 भी मजबूती के साथ खुला।

निफ्टी के लिए 23,200 का स्तर अहम

तकनीकी विश्लेषकों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,000 का स्तर अहम है। इसके ऊपर टिके रहने पर इंडेक्स 23,180 से 23,200 के दायरे तक पहुंच सकता है। हालांकि, 23,200 के आसपास बिकवाली का दबाव बढ़ने की आशंका भी जताई गई है। निफ्टी हाल के निचले स्तरों से उबरकर अपने 20-दिवसीय मूविंग एवरेज से ऊपर पहुंचा है, लेकिन अभी 50-दिवसीय और 200-दिवसीय मूविंग एवरेज से नीचे है। ऐसे में बाजार की मौजूदा तेजी को फिलहाल राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

सेंसेक्स में इन स्तरों पर रहेगी नजर

तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, सेंसेक्स के लिए 73,500 से 73,800 का दायरा सपोर्ट के लिहाज से अहम है। वहीं, 74,700 से 75,000 के बीच रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। इन स्तरों के ऊपर मजबूती मिलने पर बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है, जबकि सपोर्ट टूटने पर मुनाफावसूली का दबाव बढ़ने की आशंका है।

ये भी पढ़ें  घरेलू निवेशकों के सहारे बाजार ने पकड़ी रफ्तार... सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, जानिए कौन से शेयरों को मिला फायदा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link