Gorakhpur

गोरखनाथ मंदिर में नवमी पर योगी ने कन्याओं के पांव पखारे, चुनरी ओढ़ाई, भोजन परोसा

Gorakhnath Temple Kanya Pujan : योगी ने बटुक भैरव का भी किया पूजन, मीडिया से भी रूबरू हुए, विंध्याचल धाम का किया जिक्र

गोरखपुर, 19 अक्टूबर 2026:

यूपी के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारंपरिक विधि विधान से कन्या पूजन किया। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में उन्होंने 11 कन्याओं के साथ बटुक भैरव का पूजन कर उनके पांव पखारे, माथे पर तिलक लगाया, चुनरी ओढ़ाई। इसके बाद भोजन परोसकर कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया और दक्षिणा भी दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर सभी को पर्व की बधाई दी।
gorakhnath-temple-mahanavami-kanya-pujan-yogi (2)

कन्या पूजन में दिखी योगी की आस्था व स्नेह

कन्या पूजन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कन्याओं के पांव पीतल की थाली में रखकर धोए। बटुक भैरव का भी विधि विधान से पूजन किया गया। दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं के माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत व दूब से तिलक लगाया गया। इसके बाद उन्हें माला पहनाई गई, उपहार व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।
gorakhnath-temple-mahanavami-kanya-pujan-yogi (3)

मां सिद्धिदात्री की पूजा के बाद कन्या पूजन

कन्या पूजन से पहले मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। महानवमी पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के बीच दुर्गा सप्तशती का पाठ होता रहा व मन्त्रोच्चार भी चलता रहा। योगी ने कन्याओं को उपहार देते समय व भोजन परोसते समय कन्याओं से भाव भरा संवाद भी किया। उनका स्नेह देखकर कन्याएं भी बेहद खुश दिखीं।

ये भी पढ़ें:

योगी ने दी नवरात्रि व विजयादशमी की बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानवमी पर मंदिर परिसर में मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मां भगवती का नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करता है। नवरात्र में कन्या पूजन की परंपरा मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से पर्व की परंपराओं को श्रद्धा के साथ निभाने की अपील की।
gorakhnath-temple-mahanavami-kanya-pujan-yogi (4)

Advertisement

विजयादशमी पर बुराइयों से दूर रहने की अपील

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विजयादशमी अधर्म, असत्य व अन्याय पर धर्म, सत्य व न्याय की जीत का पर्व है। उन्होंने लोगों से नशा, भ्रष्टाचार, अराजकता, असुरक्षा व आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रावण दहन के साथ व्यक्तिगत, पारिवारिक व सामाजिक जीवन की बुराइयों को भी छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने विजयादशमी के आयोजनों के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का ध्यान रखने की बात भी कही।
gorakhnath-temple-mahanavami-kanya-pujan-yogi (5)

विंध्यवासिनी धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। कॉरिडोर बनने के बाद यहां दर्शन पूजन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। महानवमी पर भी सुबह से भारी भीड़ रही। इसी तरह वाराणसी के माता सिद्धिदात्री मंदिर में भी 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी है। जौनपुर के चौकियां धाम सहित प्रदेश के दूसरे देवी मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा अर्चना की।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, दी ये चेतावनी... इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link