Uttarakhand

रेखा आर्या प्रकरण : SIT की कार्रवाई तेज, मंत्री के लिए बयान, ऑडियो रिकॉर्डिंग की होगी जांच 

टीम ने गिरधारी लाल साहू के बरेली स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर की थी छापेमारी,  उपलब्ध साक्ष्यों व रिकॉर्डिंग के परीक्षण के आधार पर बढ़ेगी कार्रवाई 

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 20 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े प्रकरण में विशेष जांच टीम (SIT) ने कार्रवाई तेज कर दी है। SIT ने मंत्री के बयान दर्ज करने के साथ ही प्रकरण से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्राप्त की है। अब इस रिकॉर्डिंग को परीक्षण के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजा जाएगा।

ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच पर टिकी नजरें

इस मामले में ऑडियो रिकॉर्डिंग का विधिवत प्राप्त किया जाना जांच की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे जाने के बाद उसकी तकनीकी जांच की जाएगी। हालांकि, रिकॉर्डिंग में क्या बातचीत है, उसकी प्रामाणिकता को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल जानकारी साझा नहीं की गई है। SIT द्वारा मंत्री के बयान दर्ज किए जाने को जांच की आगे बढ़ती प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। मामले से जुड़े तथ्यों, उपलब्ध साक्ष्यों और रिकॉर्डिंग के परीक्षण के आधार पर जांच टीम आगे की कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें:

बरेली में भी छापेमारी कर चुकी है एसआईटी

एसआईटी रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के बरेली स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर चुकी है। छापेमारी के दौरान गिरधारी लाल साहू अपने आवास पर नहीं मिले। वे पुलिस कार्रवाई के डर से अंडरग्राउंड हो गए थे, जिस वजह से टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था। देहरादून पुलिस के अनुसार कोतवाली कैंट में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की संबंधित धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सीएम धामी ने युवा शक्ति से जोड़ा भारत का लक्ष्य, 'राष्ट्रीय युवा दिवस' पर दिया ये संदेश

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link