Uttarakhand

भूतपूर्व सैनिकों को सौगात : पॉलीक्लिनिक के वेटिंग रूम का उद्घाटन, मंत्री बोले- बनेगा आधुनिक सैनिक विश्राम गृह

विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गणेश जोशी, कहा- लोगों को मौसम की मार से मिलेगी राहत, आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों का होता है आवागमन, परिजनों को नहीं होगी कोई परेशानी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 24 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के नवनिर्मित वेटिंग रूम का उद्घाटन किया। इस नई सुविधा से पछवादून और विकासनगर क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और अन्य लोगों को मौसम की मार (धूप, ठंड और बरसात) से राहत मिलेगी। साथ ही बेहतर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। ​समारोह में गणेश जोशी ने कहा कि विकासनगर एक प्रमुख जंक्शन है, जहां आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों का आवागमन होता है।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय होगा शिफ्ट

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में एक आधुनिक सैनिक विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा, जिससे दूर-दराज से आने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को ठहरने में आसानी होगी। साथ ही मंत्री जोशी ने अधिकारियों को हरबर्टपुर स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक विकासनगर परिसर में ही शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों कार्यालय एक ही स्थान पर होने से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अलग-अलग चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जिससे उनके समय की बचत होगी और एक ही छत के नीचे सभी स्वास्थ्य व कल्याणकारी योजनाएं मिल सकेंगी।

ये भी पढ़ें:

सरकार का सैनिकों के कल्याण पर मेन फोकस

​मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्ष 2012 में विकासनगर में ईसीएचएस कैंटीन और पॉलीक्लिनिक की शुरुआत एक किराए के भवन में सीमित संसाधनों के साथ हुई थी। निरंतर प्रयासों के बाद वर्ष 2024 में इसे डिफेंस भूमि पर स्थापित कर विधिवत संचालित किया गया, जिससे स्थानीय पूर्व सैनिकों को इलाज के लिए देहरादून तक लंबी दौड़ लगाने से बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, हरबर्टपुर की नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, जिला सहकारी बैंक देहरादून के अध्यक्ष मंजीत रावत, डिप्टी जीओसी सब एरिया ब्रिगेडियर आरएस थापा, लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल घोरसी और निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डीएस बसेड़ा (सेनि.) सहित कई सैन्य अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन पर घमासान... बीकेटीसी अध्यक्ष के खिलाफ पुरोहितों का प्रदर्शन

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link